Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:00 AM IST

कम बजट में रॉयल ब्राइडल सेट के लिए फेमस है पटना का ये बाजार, शॉपिंग होगी आसान

अगर आप भी कम कीमत में एक से एक खूबसूरत और डिजाइनर ज्वेलरी सेट खरीदने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आज हम आपको पटना के एक ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप एक से एक ज्वेलरी सेट खरीद सकती हैं। 
Updated:- 2025-11-10, 18:38 IST
image

अगर आप भी कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं और ऐसे में शॉपिंग करना शुरू कर दी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको पटना के एक ऐसे शानदार मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में दुल्हनों वाली हर तरह की एक्सेसरीज खरीद सकती हैं। यह बाजार पुरे बिहार में शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। आइए जानते हैं इस खास मार्केट के बारे में।

पटना का फेमस एक्सेसरीज मार्केट

अगर आप बिहार की रहने वाली हैं या पटना के आसपास आपका घर है या फिर आप किसी काम से या घूमने फिरने के लिए बिहार, पटना जा रही हैं, तो अब आप पटना का यह लोकल और फेमस हथुआ मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार में आपको कम कीमत में एक से एक ब्राइडल ज्वेलरी सेट मिल जाएंगे। यह बाजार न सिर्फ ब्राइडल ज्वेलरी सेट के लिए फेमस है, बल्कि आप इस बाजार से दुल्हनों के लिए फुटवियर और आउटफिट भी खरीद सकती हैं।

1 - 2025-11-10T175741.933

होलसेल रेट पर मिलेंगे सामान

हथुआ मार्केट से आप दुल्हन की हल्दी और मेहंदी के लिए फ्लावर और पर्ल डिजाइन वाली ज्वेलरी सेट भी कम कीमत में आसानी से खरीद सकती हैं। ऐसे ज्वेलरी सेट यहां आपको कम कीमत पर मिल जाएंगे और आप चाहे तो दुल्हन के आउटफिट से मैच करते हुए ज्वेलरी सेट भी इस बाजार से खरीद सकती हैं। आपको इस बाजार में होलसेल रेट पर एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी सेट मिल जाएंगे। आप चाहें तो बार्गेनिंग कर चीजों के दाम को कम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Indore Famous Jewellery Market: शादी के लिए खरीदना है सस्ते में ज्वेलरी, तो इंदौर का ये एक बाजार है बेस्ट

मिलेगा हर तरह का सामान

अगर आपकी कोई छोटी-मोटी दुकान है और आप एक्सेसरीज का सामान रखती हैं, तो हथुआ मार्केट से आप थोक में सामान लेकर अपनी दुकान पर बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा होगा। यह बाजार सभी महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप बिहार या पटना घूमने के लिए जा रही हैं, तो इस बाजार को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको हर तरह का सामान कम कीमत में मिल सकता है।  

2 - 2025-11-10T175738.325

ऐसे पहुंचे बाजार तक

इस बाजार से आप गिफ्ट में देने के लिए भी ज्वेलरी सेट खरीद सकती हैं। यहां आपको गिफ्ट करने के लिए कम कीमत पर एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी सेट मिल जाएंगे, जो आपके लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। हथुआ मार्केट तक पहुंचने के लिए आप पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से ऑटो/ई-रिक्शा लेकर आप इस बाजार तक पहुंच सकती हैं।  इसके अलावा आप हवाई अड्डे से टैक्सी/कैब कर जा सकती हैं। इसके अलावा गांधी मैदान, बाकरगंज या पटना जंक्शन की ओर जाने वाली सिटी बसें आपको हथुआ मार्केट के पास उतार सकती हैं।  

यह भी पढ़ें:  जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।