herzindagi
delhi ncr markets for sharara set shopping

Eid Shopping 2023 : ईद के लिए इन मार्केट्स से खरीदें सुंदर शरारा सेट

ईद की शॉपिंग के लिए आपको सरोजिनी या लाजपत जाने की जरूरत नहीं है। आप दिल्ली की इन मार्केट्स से किफायती दामों में कपड़े खरीद सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-04-21, 11:42 IST

आज ईद का पाक त्योहार है। त्योहार के समय सबसे ज्यादा कपड़ों की शॉपिंग की जाती है। आखिर क्यों न खरीदें, साल में एक-दो बार ही तो त्यौहार आते हैं।

क्या आप भी इस ईद ट्रेडिशनल वियर में शरारा पहनने की सोच रही हैं? आजकल शरारा का फैशन ट्रेंड में है। इसलिए आपको इसमें कई डिजाइंस मिल जाएंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन मार्केट से आप किफायती दाम में शरारा सेट खरीद सकती हैं।

विनोद नगर वेडनेस मार्केट

विनोद नगर वेस्ट में वीकली मार्केट लगती है। यहां का बुधवार बाजार देखने लायक होता है, क्योंकि इस मार्केट में ऐसी कोई चीज नहीं होगी जो आपको न मिले। खासतौर पर कपड़ों की खरीदारी के लिए आप इस मार्केट को चुन सकती हैं। यहां आपको 100 रूपए में टॉप, कुर्ती और फुटवियर मिल जाएंगे। यही नहीं, शरारा सेट की शॉपिंग के लिए भी आप विनोद नगर जा सकती हैं। यहां आपको 500-700 रुपए की रेंज में सेट मिल जाएगा।

आर्य समाज मार्केट

where is aarya samaj marketदिल्ली को लोकल मार्केट्स बेहद अच्छी होती हैं। कई बार इन बाजारों में वह सामान मिलता है, जो आपको अन्य मार्केट न मिल पाए। ईद का त्यौहार बस कुछ दिन ही दूर है। ऐसे में क्या आपने भी कपड़ों की शॉपिंग शुरू कर दी है।

इस बार सरोजिनी और लाजपत नगर मार्केट के बजाय आपको उत्तम नगर ईस्ट की आर्य समाज मार्केट जाना चाहिए। इस मार्केट में आपको बेहद सुंदर-सुंदर शरारा सेट मिलेंगे। आपको यह मार्केट जरूर पसंद आएगी, क्योंकि यहां से आप सही दाम में कम से कम 2-3 जोड़ी शरारा खरीद पाएंगी।

कैसे पहुंचें?

उत्तम नगर ईस्ट जाने के लिए ब्लू लाइन से ट्रैवल करें। मेट्रो से उतरकर कुछ ही दूरी पर आपको बाजार दिख जाएगा। आप चाहें तो 10 रुपए में रिक्शा भी कर सकती हैं।(मधु विहार मार्केट से खरीदें ये सामान)

इसे भी पढ़ें:सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर

मंडावली

where is mandavali market

क्या आपने ईद के त्यौहार के लिए कपड़े खरीद लिए हैं? अगर नहीं और आप मार्केट जाने की सोच रही हैं तो मंडावली जाएं। मंडावली मार्केट भी एथनिक वियर के लिए काफी अच्छी है। यहां आपको 1000 रुपए की अंदर शरारा का सेट मिल जाएगा।

कैसे पहुंचें?

मंडावली जाने के लिए वेस्ट विनोद नगर जाएं। वहां से आप रिक्शा से मंडावली मार्केट जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:ईद के लिए नई दिल्ली की इन जगहों से करें शॉपिंग

अट्टा मार्केट

नोएडा भी शॉपिंग के लिए एक अच्छी जगह है। नोएडा सेक्टर 18 में लगने वाली अट्टा मार्केट से दूर-दूर से लोग शॉपिंग करने आते हैं। त्योहार के मौके पर इस बाजार में नया-नया माल भी आता है। ईद के लिए अगर आप शॉपिंग करना चाहती हैं तो यहां से ट्रेडिशनल वियर खरीदें।

यहां आपको शरारा के बेहद सुंदर और यूनिक डिजाइंस मिलेंगे। यह बाजार रोड़ साइड लगता है। इसलिए यहां भीड़ बेहद ज्यादा होती है। यहां दुकान और स्टॉल दोनों में अच्छा सामान मिलता है। इस बाजार तक जाने के लिए नोएडा सेक्टर 18 वाली मेट्रो लें। आपको इसके लिए ब्लू लाइन से सफर करना होगा। मेट्रो से उतरते ही आपको ग्राहकों की भीड़ नजर आएगी।


उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।