Delhi Local Market: शॉपिंग के लिए मधु विहार मार्केट है एकदम बढ़िया, जमकर करें खरीदारी

अगर हम आपसे पूछें कि महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या पसंद होता है तो आपका जवाब क्या होगा? ज्यादातर लोग शॉपिंग कहेंगे। महिलाओं और शॉपिंग का एक-दूसरे से गहरा नाता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि महिलाएं शॉपिंग किए बगैर नहीं रह सकती हैं। इसके लिए वह न जाने कितनी मार्केट एक्सप्लोर करती हैं। दिल्ली को शॉपिंग का हब कहा जाता है। यही कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां खरीदारी करने आते हैं। दिल्ली की लोकल मार्केट्स में भी काफी अच्छा सामान मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको मधु विहार की मार्केट के बारे में बताएंगे। यह मार्केट महिलाओं के लिए एकदम बेस्ट है। यहां किचन के सामान से लेकर कपडों तक सब कुछ मिलता है। चलिए जानते हैं क्या खास है इस मार्केट में।
सस्ते में मिलेंगे कपड़े
बैग्स की करें बढ़िया शॉपिंग
इसे भी पढ़ें:महंगे ब्रांड्स का सामान खरीदने के लिए शॉपिंग मॉल नहीं जाएं चोर बाजार, यहां मिलता है सबकुछ
मिलेंगे खूबसूरत फुटवियर
क्या आपके रैक में केवल सैंडल्स ही सैंडल्स हैं? फिर भी आप फुटवियर की शॉपिंग करने से बाज नहीं आती हैं? अगर आप फुटवियर खरीदना पसंद करती हैं तो मधु विहार मार्केट का चक्कर जरूर लगाएं। यहां आपको एक फुटवियर के बेहतरीन डिजाइन मिलेंगे। आप अपनी आउटफिट से मैंचिग सैंडल की शॉपिंग कर सकती हैं।
यहां आपको रॉयल जूती, कैजुअल स्नीकर्स, सिंपल और कलरफुल बेली और फ्लैट्स की भरमार मिलेगी। सबसे अच्छी बात है कि यहां शॉपिंग करना आपके लिए पॉकेट फ्रेंडली होगा। अगर हम आपको दाम बताएंगे तो शायद आप यकीन न करें। यहां केवल 200 रूपये में भी फुटवियर मिल जाते हैं। (भजनपुरा मार्केट के बारे में जानें)
इसे भी पढ़ें:इस बार घूम आएं मीना बाजार, खरीदें ये चीजें
अच्छे दामों में मिलेगी ज्वेलरी
अपने लुक्स में चार चांद लगाने के लिए अच्छे इयररिंग्स का कलेक्शन रखना जरूरी है। इसके लिए आप मधु विहार की मार्केट जा सकती हैं। इस मार्केट में आपको सिंपल से लेकर हैवी इयररिंग्स के डिजाइन्स मिल जाएंगे। केवल इयररिंग्स ही नहीं यहां से आप रिंग, वॉच और चूड़ियां भी खरीद सकती हैं।
कैसे पहुंचें?
यह मार्केट आईपी एक्सटेंशन के पास है। आईपी एक्सटेंशन पहुंचने के लिए आपको पिंक लाइन वाली मेट्रो लेनी पड़ेगी। यहां से आप चाहें तो पैदल भी आसानी से पहुंच सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।