छठ के लिए इस मार्केट से करें कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक की शॉपिंग

दिल्ली की मार्केट्स किसी खजाने से कम नहीं हैं। शायद ही ऐसा कोई सामान हो जो यहां नहीं मिलता है। इसलिए आज भी लोग मार्केट जाकर खरीदारी करना ज्यादा पसंद करते हैं। सरोजनी और जनपथ के अलावा दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट के भी खूब चर्चे हैं। आप यहां से खूब सारा सामान खरीद सकती हैं।
छठ का त्यौहार बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में यकीनन महिलाओं मे शॉपिंग करना शुरू कर दिया होगा। त्यौहारों की खास बात यह होती है कि इस समय बाजार में नया और अच्छा माल आता है और किफायती दाम में भी मिल जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लाजपत नगर की मार्केट से आप किन-किन चीजों की खरीदारी कर सकती हैं।
ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए है बेस्ट मार्केट
इस मार्केट की खासियत यह है कि आपको यहां एकदम फ्रेश और लेटेस्ट माल मिलेगा। डेली वियर से लेकर शादी तक के लिए आप इस मार्केट से शॉपिंi कर सकती हैं। यकीन मानिए यहां से खरीदे गए सामान की हर कोई तारीफ करेगा। इसलिए आप बेझिझक इस मार्केट से कपड़े खरीद सकती हैं।
हर तरह की मिलेगी ज्वेलरी
इसे भी पढ़ें:Kanpur Market: कानपुर की इन मार्केट में मिलती हैं 150 रुपए में सैंडल्स, आप भी करें एक्सप्लोर
फुटवियर भी मिलते हैं
अगर आपको अपने आउटफिट से मैचिंग फुटवियर खरीदनी है तो आपको लाजपत नगर की मार्केट अच्छी लगेगी। यहां आपको ट्रेडिशनलजुत्ती से लेकर हील्स तक सब कुछ मिलेगा। इसलिए आप इस मार्केट से किफायती दाम में फुटवियर की शॉपिंग कर सकती हैं। (लहंगा के लिए मार्केट)
इसे भी पढ़ें:दिल्ली की नहीं गुरुग्राम की यह मार्केट भी है शॉपिंग के लिए बेस्ट, आप भी करें एक्सप्लोर
यह बातें भी जान लें
- मार्केट से सही दाम में शॉपिं करना चाहती हैं तो मोलभाव करना आना चाहिए, ताकि आप ज्यादा चीजें खरीद सकें।
- लाजपत नगर में भी जमकर भीड़ लगती है। इसलिए आपको थोड़ी सी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
- अपने साथ ज्यादा कैश लेकर जाएं, क्योंकि यहां हर जगह ऑनलाइन पेमेंट नहीं होती है।
- खाने के लिए भी यहां आपको राम लड्डू से लेकर गोल गप्पे तक बहुत कुछ खाने को मिलेगा।
- लाजपत नगर मार्केट सोमवार को बंद रहती है। इस दिन केवल कुछ ही दुकानें आपको खुली मिलेंगी।
- छठ के मौके पर आपको पूजा का भी सामान मिल जाएगा।
कैसे पहुंचें मार्केट?
लाजपत नगर मार्केट जाने के लिए मेट्रो बेस्ट ऑप्शन है। यहां पहुंचने के लिए पिंक लाइन पकड़ें। गेट नंबर पांच से एग्जिट लें। यहां से मार्केट काफी पास है। अन्य गेट से मार्केट दूर पड़ेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।