इस मार्केट में साड़ियों से लेकर चूड़ियों तक सब मिलेगा बेहद सस्ता

शॉपिंग करना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन ने से नए मार्केट को एक्स्प्लोर भी करना पसंद करते हैं। वहीं आजकल फैशन ट्रेंड्स रोजाना बदल रहे हैं और महंगे ऑउटफिट खरीदकर हम उसे केवल एक या दो बार तो नहीं पहन सकते हैं। इसलिए हम और आप सस्ते और बढ़िया क्वालिटी के कपड़े खरीदना ही पसंद करते हैं।
बात अगर सस्ती शॉपिंग की करें तो कोलकाता का नया बाजार बेहद मशहूर मार्केट है। बता दें कि इस मार्केट का असली नाम सर स्टुअर्ट हॉग मार्केट है, लेकिन इसे यहां के लोकल लोग इसे नया बाजार यानी न्यू मार्केट के नाम से जानते हैं। तो आइये जानते हैं कोलकाता के नए बाजार में क्या है खास, मार्केट का समय और कैसे पहुंचे यहां।
मार्केट की खासियत
- सभी चीजों की वैरायटी : यहां आपको तरह-तरह की साड़ियां, सूट, फुटवियर, दुपट्टे, जैसी कई चीजों की अनगिनत वैरायटी देखने को मिल जाएगी।
- सस्ते दाम : बता दें कि इस मार्केट में आपको लगभग सभी चीजों के काफी सस्ते दाम मिल जाएंगे। इसमें सिल्क साड़ियों से लेकर फुटवियर तक शामिल है। (कहां है सबसे सस्ती सैंडल्स मार्केट)
- एक्सेसरीज के लिए : इस मार्केट में आपको केवल कपड़े और जूते ही नहीं बल्कि स्टाइलिश हैंडमेड बैग्स की भी काफी वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इसमें कोलकाता का ट्रेडिशनल स्टाइल बैग भी शामिल है।
- खाने के लिए : शॉपिंग करके जब आप थक जाएं तो यहां का मशहूर दही पुचका ट्राई कर सकती हैं। साथ ही इसके अलावा आप यहां के बेकरी प्रोडक्ट्स भी एक बार ट्राई जरूर करें। (नोएडा की डिजाइनर कुर्तियों वाली मार्केट)
इसे भी पढ़ें : कोलकाता का यह बाजार है वेडिंग शॉपिंग के लिए खास, जानें क्यों
कैसे पहुंचें यहां ?
कोलकाता के लिंडसे स्ट्रीट में स्थित इस मार्केट में आने के लिए आप मेट्रो तथा पब्लिक या प्राइवेट व्हीकल का सहारा ले सकती हैं। बता दें कि यहां के नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम एस्पलेनैड मेट्रो स्टेशन है।
इसे भी पढ़ें : विंडो शॉपिंग का अड्डा है तिलक नगर मार्केट का मंगल बाजार
मार्केट का समय
बता दें कि यह मार्केट सोमवार से लेकर शनिवार तक खुलती है और रविवार के दिन बंद रहती है। इस मार्केट के खुलने का समय सुबह करीब 10:30 बजे से लेकर रात 8 बजे तक है।
उम्मीद करती हूं कि आपको हमारी बताई गई कोलकाता में मौजूद नया बाजार के बारे में ये चीजें पसंद आई होगी। साथ ही अगर आपको ये आर्टिकल को शेयर जरूर करें। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुचाएं। इस तरह के अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।