कोलकाता का यह बाजार है वेडिंग शॉपिंग के लिए खास, जानें क्यों

शादी की शॉपिंग करना बेहद मुश्किल काम होता है और इसके लिए हम और आप न जाने कितनी ही तरह की मार्केट्स को एक्स्प्लोर करते हैं। वहीं आजकल सभी चीजों के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं और इसके लिए हम हमेशा एक ऐसी मार्केट में जाना चाहते हैं जहां हम कम दाम में ज्यादा चीजें खरीद पाएं।

अगर आप भी हमारी तरह की सोच रखती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कोलकाता की मशहूर मार्केट बड़ा बाजार के बारे में। तो आइये जानते हैं कि क्या है मार्केट की खासियत, समय और कैसे पहुचें यहां।
क्या है खासियत ?

- साड़ियों के लिए - बता दें कि आपको इस मार्केट में तरह-तरह की सिल्क साड़ियां मिल जाएंगी। असल में यह एक होलसेल मार्केट है। आपको यहां बंगाली स्टाइल से लेकर प्लेन सिल्क साड़ी तक में कई तरह की वैरायटी देखने को मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें : विंडो शॉपिंग का अड्डा है तिलक नगर मार्केट का मंगल बाजार
- फैंसी चीजों के लिए - यह मार्केट खासकर फैंसी चीजों के लिए काफी मशहूर है। यहां आपको चप्पलों से लेकर कपड़ो तक काफी फैंसी वैरायटी नजर आ जाएंगी। साथ ही इनके आपको बेहद काम दाम भी मिल जाएंगे। (कहां है सबसे सस्ती सैंडल्स मार्केट)
- यह भी मिलता है यहां - इस मार्केट में आपको तरह-तरह के मसाले भी मेल जाएंगे और वो भी होलसेल दामों पर। साथ ही आपको यहां हैंडलूम में भी काफी तरह-तरह की चीजें देखने को मिल जाएंगी।
- चूड़ियां भी मिल जाएंगी यहां - बता दें कि आपको यहां पर काफी वैरायटी की चूड़ियां भी जाएंगी। साथ ही आपको यहां कंगन के भी काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
- खाने के लिए - अगर आप शॉपिंग करके थक जाएं तो यहां का स्ट्रीट फूड ट्राई कर सकती हैं। यहां आपको कचोरी, गोलगप्पे और आदि तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। (नोएडा की डिजाइनर कुर्तियों वाली मार्केट)
मार्केट का समय
कोलकाता का बड़ा बाजार केवल रविवार के दिन बंद होता है। यह बाजार सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहता है। यहां आपको हर समय बेहद भीड़-भाड़ देखने को मिल जाएगी, लेकिन अगर आप ज्यादा वैरायटी देखना चाहती हैं तो सुबह या दोपहर तक यहां आ जाएं।
इसे भी पढ़ें : शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं लखनऊ की ये मार्केट्स, यहां से करें खरीदारी

कैसे पहुंचे यहां
यहां पहुंचने के लिए आप पर्सनल व्हीकल की जगह मेट्रो का सहारा ले सकती हैं। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन महात्मा गांधी रोड है।
उम्मीद करती हूं कि आपको हमारी बताई गई कोलकाता में मौजूद बड़ा बाजार के बारे में ये चीजें पसंद आई होगी। साथ ही अगर आपको ये आर्टिकल को शेयर जरूर करें। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुचाएं। इस तरह के अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।