दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें 300-400 रुपये में कुर्तियां

सस्ते और अच्छे दाम में कपड़े खरीदने की ख्वाहिश हर महिला की होती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं का वार्डरोब कपड़ों से भरा होता है। फिर भी उन्हें नए कपड़े चाहिए होते हैं। कुर्तियां देखने में बेहद अच्छी लगती हैं। इन्हें पहन ट्रेडिशन लुक मिलता है। अगर आपको सूट पहनना पसंद है, लेकिन सस्ते दाम में खरीदना चाहती हैं तो आपको दिल्ली की इन मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे जहां आपको 300-400 रूपये में आसानी से डिजाइनर कुर्तियां मिल जाएंगी।
आर्य समाज मार्केट
कैसे पहुंचें- इस मार्केट तक पहुंचने के लिए द्वारका वाली मेट्रो लें। उत्तम नगर वेस्ट पर उतरें, वहां से 10 रुपये का रिक्शा आपको आर्य समाज मार्केट में छोड़ देगा।
लाजपत नगर मार्केट
कैसे पहुंचें- लाजपत नगर मार्केट आप मेट्रो की पिंक लाइन या फिर वायलेट लाइन से भी डायरेक्ट पहुंच सकती हैं। या फिर ऑटो से भी जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट
सरोजनी नगर मार्केट
सरोजनी नगर मार्केट की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यह मार्केट लड़कियों के कपड़ों के लिए बेहद फेमस है। यहां केवल कपड़े ही नहीं बल्कि घर का सामान भी मिलता है। खासतौर पर अगर आप कुर्तियां खरीदना चाहती हैं तो इस मार्केट को घूम आएं। यहां कुर्ती के दाम 100 रूपये शुरू होते हैं। इसलिए अपनी शॉपिंग लिस्ट में इस मार्केट को मार्क करना न भूलें।
कैसे पहुंचें- सरोजनी नगर मार्केट पहुंचने के लिए आईएनए मेट्रो पर उतरें। वहां से 10-20 रुपये का रिक्शा लेकर डायरेक्ट मार्केट जाएं।
इसे भी पढ़ें:सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर
जनपथ मार्केट
यह दिल्ली की सबसे अच्छी और सस्ती मार्केट है। यही कारण है कि यहां महिलाओं की यहां जमकर भीड़ लग रही है। अगर आप सूट खरीदने की सोच रही हैं तो इस मार्केट को अपनी लिस्ट में शामिल करें। यहां आपको हर तरीके के सूट मिल जाएंगे।(मंगलौर में शॉपिंग की जगहें)
कैसे पहुंचें- जनपथ मार्केट जाने के लिए आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन उतरना पड़ेगा। यहां से जनपथ मार्केट कुछ ही दूरी पर है।
विनोद नगर-वेडनेसडे मार्केट
लक्ष्मी नगर के पास विनोद नगर स्थित है। यहां के वेडनेसडे मार्केट काफी सस्ती है। यहां कुर्ती के दाम 100 रूपये से शुरू होते हैं। आप केवल 500 रूपये में कम से कम 3 सूट तो आसानी से खरीद पाएंगी। इसलिए जब भी आपको एथनिक वियर के लिए शॉपिंग करनी हो तो इस मार्केट के चक्कर जरूर लगाएं।
कैसे पहुंचें- आप चाहें तो मेट्रो से लक्ष्मी नगर उतरकर वहां से विनोद नगर के लिए 10 रुपये का ऑटो कर सकते हैं। या फिर डायेरक्ट मेट्रो भी से भी यहां पहुंच सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।