लंबा वीकेंड हो या लंबी छुट्टियां आने वाली हों, तो लोगों के ध्यान में भारत की पार्टी डेस्टिनेशन कही जाने वाली एक फेमस प्लेस आती है। गोवा एक ऐसी जगह है, जहां की बीच लाइफ, नाइटलाइफ, पार्टीज, मार्केट्स हर किसी को पसंद आते हैं। शॉपिंग की बात करें, तो आपको यहां खरीदारी के कई ऑप्शन मिलेंगे, जहां फ्ली मार्केट्स हैं, नाइट बाजार हैं, स्ट्रीट शॉपिंग और भी बहुत कुछ है। गोवा में शॉपिंग बहुत सस्ती भी है।
आप अच्छी से अच्छी चीजें उचित दामों में खरीद सकती हैं। कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक, तरह-तरह की एक्सेसरीज, गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ गोवा में है, जो आप खरीद सकती हैं। अगर आपका आने वाले समय में गोवा जाने का प्लान बन रहा है, तो आप वहां की बीच और नाइटलाइफ के साथ-साथ शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं।
गोवा में वैसे कई सारे शॉपिंग प्लेसेस आपको मिल जाएंगे, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चुनिंदा शॉपिंग एरियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप गोवा के नॉर्थन पार्ट में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो अंजुना बीच और उसका मार्केट भी आपकी लिस्ट में होना चाहिए। अंजुना फ्ली मार्केट हर बुधवार को लगता है। हैंडीक्राफ्ट्स, हैमॉक, ज्वेलरी, बीचवियर, क्लोथिंग, और म्यूजिकल आइटम्स तक आपको सब यहां मिलेगा। इस मार्केट में आपको लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल्स, लाइव म्यूजिक और कई सारी एक्टिविटीज भी देखने को मिलेंगी।
स्थान : सेंट माइकल्स वड्डो साउथ, अंजुना, गोवा
समय : सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक, हर बुधवार
यह गोवा में कपड़ों की खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अरपोरा सैटरडे नाइट मार्केट देश के कोनों- कोनों से हैंडीक्राफ्ट्स की एक विस्तृत शृंखला रखता है। आप यहां बैग, ज्वेलरी, पेंटिंग, सेमी-प्रेशियस स्टोन्स, कपड़े, जूते, किताबें, रग्स, डोरमैट, घर की सजावट का सामान और भी बहुत कुछ खरीद सकते हैं। यहां लाइव डीजे और कॉकटेल का मजा लेते-लेते आप शॉपिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। आप यहां से कई एरोमेटिक हर्ब्स और स्पाइसेस की खरीदारी भी कर सकते हैं। गोवा की नाइटलाइफ का आनंद लेने का यह एक अच्छा विकल्प है।
स्थान : अरपोरा, गोवा
समय : शाम 6 बजे से देर रात तक, हर शनिवार
इसे भी पढ़ें :शॉपिंग करने की हैं शौकीन तो भारत के इन राज्यों में उठाएं स्ट्रीट मार्केट का लुत्फ
गोवा के बीचेज में कलंगुट सबसे अच्छे और बेहतरीन बीच में से है, तो फिर यहां की मार्केट बेस्ट कैसे नहीं हो सकती है? सबसे आधुनिक बीचवियर, कपड़े, हैंडीक्राफ्ट्स, लेदर प्रोडक्ट्स, एंब्रॉयडरी,रग्स, ज्वेलरी, ट्रिंकेट और बहुत कुछ आप इस कलंगुट मार्केट स्क्वायर में उचित कीमतों पर खरीद सकते हैं। आप यहां बेचे जाने वाले शेल क्राफ्ट उत्पादों की बेहतरीन रेंज में चीजे चुन सकते हैं। शानदार सीफूड के लिए भी यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। गोवा के कुछ बेहतरीन होटल भी इस बाजार के आसपास हैं, तो आपको यहां रुकने की भी कोई समस्या नहीं होगी। (नॉर्थ गोवा में एक बार इन जगहों पर जरूर जाएं)
स्थान : कलंगुट बीच
समय : सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक
इसे भी पढ़ें :बेंगलुरु में घूमने के साथ-साथ लें शॉपिंग का मजा, जानें बेहतरीन बाजारों के बारे में
गोवा की राजधानी आपको इसके कमर्शियल मार्केट में खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करती है। यह स्थल पुरानी शैली की दुकानों और कुछ नवीनतम मॉल का एक संतुलित मिश्रण है। अगर आप गोवा में कुछ लंबी छुट्टियां बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो इस मार्केट से अपने लिए काफी कुछ खरीदा जा सकता है। आप यहां किराने का सामान, सब्जियां, फल, अल्कोहल, काजू, लोकल हैंडीक्राफ्ट्स, गोवा के बेहतरीन मसाले, फर्नीचर, घर की सजावट का सामान और बहुत कुछ खरीद सकते हैं। यहां खाने के भी बहुत शानदार और लजीज विकल्प आपको मिल जाएंगे।
स्थान : पणजी, गोवा
समय : सुबह 7:30 बजे से देर शाम तक
इन बाजारों के अलावा भी गोवा में आपको शॉपिंग के लिए कई सारे मार्केट्स मिलेंगे, जो आपको कई बेहतरीन ऑप्शन प्रदान करेंगे। अगर आप गोवा जा रहे हैं, तो इन बाजारों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें ऐसे ही शॉपिंग गाइडेंस हम आपको देते रहेंगे। इसी तरह के रोचक लेख पढ़ने के लिए विटिज करें हरजिंदगी।
Image Credit: instagram@ghumakkadpanti & tripadvisor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।