herzindagi
famous things to buy in rajasthan guide

राजस्थान की कर रही हैं सैर, तो इन चीजों को खरीदना ना भूलें

अगर आप राजस्थान के बाजारों में शॉपिंग का लुत्फ उठा रही हैं, तो आप राजस्थान की इन फेमस चीज़ों को ज़रूर खरीद सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-10-21, 17:49 IST

राजस्थान अपने इतिहास और अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां घूमने-फिरने की कई जगहें हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां खाने-पीने से लेकर कई ऐसी चीजें हैं, जो देशभर में प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में मिलने वाली और बनने वाली चीजें, यहां की संस्कृति को बखूबी दर्शाती हैं। कुछ लोगों को राजस्थानी चीज़ें इतनी पसंद हैं कि घर के खास फंक्शन में यहीं से खरीदारी करना पसंद करते हैं। अगर आप राजस्थान के बाजारों में शॉपिंग का लुत्फ उठा रही हैं, तो आज हम आपको राजस्थान की कुछफेमस चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप खरीद सकती हैं।

लाख की चूड़ियां

राजस्थान में लाख की चूड़ियां महिलाओं के बीच खूब पसंद की जाती हैं। राजस्थान के बाजारों में लाख की चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। जयपुर के मनिहारों का रास्ता मार्केट लाख की चूड़ियों के लिए काफी मशहूर है। यहां ना सिर्फ महिलाएं चूड़ियां खरीदती हैं बल्कि होलसेल में बेचती भी हैं। आप राजस्थान के बाजारों में घूम रही हैं, तो आप यहां से लाख की चूड़ियां ज़रूर खरीदें।

लोकप्रिय हैं मिट्टी के बर्तन

mitti ke bartan

राजस्थान की सबसे लोकप्रिय चीज़ें में मिट्टी के बर्तन भी आते हैं। इन खूबसूरत बर्तनों का निर्माण राजस्थानी लोग अपने हाथों से करते हैं या बनाते हैं। यह बर्तन ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि घर की सुंदरता को बढ़ाने का भी काम करते हैं। इन बर्तनों की सुंदरता का कारण उस सामग्रियों के पीछे छिपा है, जो बर्तनों को तैयार करते समय इस्तेमाल की जाती हैं। (गोवा के शानदार स्ट्रीट मार्केट्स) इन सामग्रियों में क्वार्ट्ज, कच्चा शीशा, सोडियम सल्फेट और मुल्तानी मिट्टी आदि शामिल हैं। हालांकि, इन बर्तनों का इस्तेमाल प्राचीन में मुगलों द्वारा भी किया जाता था और यह परांपरा आज भी राजस्थान में काफी प्रचलित है।

इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं राजस्थान के 5 फेमस मार्केट, यहां सस्ते में मिलेंगी जरूरत की चीजें

खरीदें राजस्थानी कालीन

kaleen

अगर आप राजस्थान की मार्केट में घूम रहीं हैं, तो आप यहां से कालीन जरूर खरीदें। क्योंकि पूरे भारत में राजस्थानी कालीन और उसके डिजाइन्स काफी लोकप्रिय हैं। आपको हाथों से बनी राजस्थानी कालीन की कई वैरायटी जैसे ऊन की बेहतरीन चारकोना, महरब, कालीन आदि आसानी से मिल जाएंगी। अगर आप राजस्थानी कल्चर से प्रभावित हैं और यहां की ट्रेडिशनल कालीन से घर को सजाना चाहती हैं, तो आप इसे हाथी पोल बाजार से खरीद सकती हैं। हाथी पोल बाजार जाने के लिए आपको उदयपुर से कई साधन मिल जाएंगे, जिससे आप आसानी से मार्केट पहुंच सकते हैं। (मनाली में इन जगहों पर उठाएं शॉपिंग का लुत्फ)

जोधपुरी जूती (जट्टी)

rajasthan chudiyan

राजस्थान में सिर्फ कालीन और मिट्टी के बर्तन ही मशहूर नहीं हैं बल्कि जोधपुर की जूती भी काफी मशहूर है। इसे हाथों से बनाया जाता है और कई खूबसूरत शैलियों में डिजाइन किया जाता है। इसके अलावा, राजस्थान में इसे 'मोजरी' के नाम से भी जाना जाता है। राजस्था और जोधपुर में आपको आसानी से जूतियों की कई तरह की वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी। इसे आप इंडियन कपड़ों पर वियर कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट

इन चीजों के अलावा भी आप राजस्थान से कई सारी चीजें खरीद सकती हैं। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।