फैब्रिक की खरीदारी करने के लिए ये मार्केट हो सकती हैं बेस्ट

अगर आप सस्ते में रॉ फैब्रिक खरीदना चाहती हैं तो आपको किसी बड़े शोरूम जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि दिल्ली की इन मार्केट्स से शॉपिंग करें। 
Updated:- 2023-01-19, 12:15 IST
know about delhi famous fabric market

भला शॉपिंग करना किसे नहीं पसंद? शायद ही कोई होगा जिसे नए चीजों और कपड़ों की खरीदारी करने में आनंद न आता हो। हम सभी ने शायद अपने मम्मी-पापा से यह सुना होगा कि रेडीमेड कपड़े कुछ खास नहीं होते हैं? क्योंकि कपड़ा खरीदकर सिलवाने की बात ही कुछ और होती है। आज भी कुछ लोग थान का कपड़ा ही खरीदना पसंद करते हैं। यह सस्ते के साथ-साथ अच्छे भी होते हैं। अब किसी चीज की शॉपिंग करनी है तो मार्केट तो जाना ही पड़ता है। दिल्ली में सरोजिनी और लाजपत के अलावा भी कई मार्केट हैं जहां बेहतरीन कपड़े मिलते हैं। खासतौर पर अगर आप रॉ फैब्रिक खरीदना चाहती हैं तो आपको दिल्ली की इन मार्केट्स को एक्सप्लोर करना चाहिए।

ज्वाला हेरी मेन मार्केट

where to buy fabric

दिल्ली का पश्चिम विहार भी शॉपिंग के लिहाज से काफी अच्छा है। खासतौर पर यहां लगने वाली ज्वाला हेरी मार्केट आपके लिए खजाना साबित हो सकती है। यहां आपको हर टाइप का फैब्रिक मिलेगा। खासतौर पर अगर आप रेडीमेड के बजाय लहंगा स्टिच करवाना पसंद करती हैं तो इस मार्केट को एक्सप्लोर जरूर करें। यहां आपको सस्ते में बेहतरीन फैब्रिक मिल जाएगा। ज्वाला हेरी मार्केट में डाई की भी दुकाने हैं।

कैसे पहुंचें?

ज्वाला हेरी मेन मार्केट के लिए ग्रीन लाइन मेट्रो लें। मेट्रो से उतकर आप रिक्शा से आप यहां पहुंच सकती हैं।

शंकर मार्केट

where is shankar market ()

आज भी कई लोग कनॉट प्लेस की सबसे फेमस शंकर मार्केट के बारे में नहीं जानते हैं। इस मार्केट में शायद ही ऐसी कोई चीज हो जो न मिलती हो। यह मार्केट थान के कपड़े के लिए जानी जाती है। इस मार्केट से आप अपने आउटफिट के लिए मैचिंग कपड़ा खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Fashion Tip : सस्ते फैब्रिक से लेकर ड्रेस मटेरियल खरीदने तक,इस मार्केट को करें एक्स्प्लोर

कैसे पहुंचें?

इस मार्केट तक जाने के लिए आपको बाराखंबा मेट्रो के लिए मेट्रो लेनी होगी। यानी आपको ब्लू लाइन से सफर करना होगा। मेट्रो से इस मार्केट की दूरी 5-7 मिनट है। (विनोद नगर मार्केट कहां है)

कतरन मार्केट

raw fabric market

क्या आप कभी मंगलोपुरी गई हैं? मंगोलपुरी में आपको किचन के सामान से लेकर कपड़े तक सब कुछ मिलेगा। खासतौर पर यहां दिल्ली की सबसे पुरानी और फेमस मार्केट लगती है, जिसे लोग कतरन बाजार के नाम से जानते हैं। अगर आप रॉ फैब्रिक की खरीदारी के लिए मार्केट ढूंढ रही हैं तो कतरन मार्केट घूमें। शायद आपको यकीन न हो यहां थान के कपड़े की रेंज 50 रूपये से शुरू है।

इसे भी पढ़ें:ब्राइडल शॉपिंग के लिए ये मार्केट्स हो सकती हैं बेस्ट

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।