ब्राइडल शॉपिंग के लिए ये मार्केट्स हो सकती हैं बेस्ट

ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है, उन सभी सामान को खरीदने के लिए दिल्ली की इन मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
Updated:- 2023-01-11, 17:50 IST
shopping market in delhi

शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में मार्केट में रोजाना लहंगे से लेकर चूड़े तक में नए-नए डिजाइन का कलेक्शन आता रहता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि शादी में सबसे ज्यादा खर्चा होता है। ऐसे में दिमाग में एक ही ख्याल आता है कि चीजें जितनी सस्ती मिल जाए उतना बेहतर है। शादी का आधे से ज्यादा खर्चा दुल्हन के ब्राइडल लुक का सामान खरीदने में खर्च हो जाता है।

इस मार्केट से खरीदें ज्वेलरी

jewellry shopping places
ब्राइडल लुक के लिए ज्वेलरी भी मायने रखती है। ज्वेलरी से लुक पूरा निखर जाता है। इसलिए लहंगे से मिलती-जुलती ज्वेलरी खरीदना जरूरी है। ब्राइडल ज्वेलरी काफी महंगी मिलती हैं। शादी के दौरान बजट बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा शॉपिंग करने में परेशानी आ सकती है। अगर आप सही दाम में ब्राइडल ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं तो ज्वाला हेरी मार्केट जाएं। यहां आपको हर टाइप की ज्वेलरी मिलेगी।

चूड़े की शॉपिंग

chooda shopping places in hindi
सिख धर्म में शादी में चूड़े की रस्म निभाई जाती है। इसलिए पजांबी दुल्हनों के लिए चूड़ा बेहद खास होता है। धीरे-धीरे चूड़ा चलन में आ गया और सभी ने पहनना शुरू कर दिया। इसलिए आज मार्केट में चूड़े की डिमांड काफी ज्यादा है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि चूड़े के बगैर ब्राइडल लुक अधूरा है। चूड़ा देखने में बेहद सुंदर लगता है। चूड़े में भी कई वैरायटी मिलती है। बेस्ट ब्राइडल शॉपिंग के लिए आपको सदर बाजार जाना चाहिए। यहां चूड़ा 1000 रूपये की रेंज से शुरू है। यहां आपको कस्टमाइज्ड चूड़ा भी मिल जाएगा।(वेडिंग शॉपिंग के लिए मार्केट)

इसे भी पढ़ें:दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ते दामों में लहंगा

यहां से खरीदें फुटवियर

ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए सुंदर फुटवियर भी चाहिए होता है। शादी के दिन के लिए ब्राइड्स को ऐसा फुटवियर खरीदना चाहिए जो कंफर्टेबल हो। क्या आपने करोल बाग मार्केट के बारे में सुना है? यहां आपको कपड़ों के साथ-साथ बेहतरीन फुटवियर भी मिल जाएंगे। यहां से आप 500 रूपये में आसानी से ब्राइडल फुटवियर खरीद सकती हैं। आपको अपनी वेडिंग के लिए वेजेस हील्स लेनी चाहिए। यह देखने में भी अच्छी लगती है। साथ ही आप इसे पहन आराम महसूस करेंगी। (ब्राइडल फुटवियर डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें:फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट

यह है लहंगे के लिए बेस्ट मार्केट

lehenga shopping places

चांदनी चौक और लाजपत के अलावा अगर आप सस्ते में ब्राइडल लहंगे खरीदना चाहती हैं तो गांधी नगर मार्केट एक्सप्लोर करें। यह दिल्ली की होलसेल मार्केट है जहां आपको थोक के भाव में कुछ भी खरीद सकती हैं। कई ब्राइड्स लहंगा स्टिच करवाना पसंद करती हैं। ऐसे में गांधी नगर मार्केट आपको जरूर पसंद आएगी। यहां से अनस्टिच लहंगे की शॉपिंग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।