जानें दिल्ली की शंकर मार्केट में क्या है खास

दिल्ली का कनॉट प्लेस एक ऐसी जगह है जो दिल्ली वासियों के सबसे करीब है। यह पूरा एरिया ऐसा है कि आप यहां आसानी से बिना बोरियत के दिन बिता सकते हैं। कनॉट प्लेस में क्लब से लेकर पार्क तक सब कुछ है। इसलिए यहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन आज भी लोग यहां के कोने-कोने से वाकिफ नहीं है।
अगर बात की जाए कनॉट प्लेस की मार्केट की तो ज्यादातर लोगों को पालिका, जनपथ के बारे में ही पता है। बता दें कि सीपी के पास कई अन्य मार्केट भी हैं। इनमें सबसे ज्यादा शंकर मार्केट फेमस है। इस मार्केट की तारीफ केवल आम जनता ही नहीं सेलेब्रिटी भी कर चुके हैं। बॉलीवुड में काम करने से पहले सारा अली खान भी शंकर मार्केट से ही शॉपिंग करती थीं। अब आप सोच लीजिए कि क्यों खास है यह मार्केट? क्या आप जानना चाहती हैं इस मार्केट में क्या-क्या सामान मिलता है और यहां कैसे पहुंचा जा सकता है तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
पहले जान लें ये बातें
खरीदें थान का कपड़ा
इसे भी पढ़ें:दिल्ली में कर रही हैं शॉपिंग तो इन चीजों को जरूर खरीदें
बुक्स खरीदें
इसे भी पढ़ें:चांदनी चौक के बनने के पीछे है एक रोचक कहानी
सिलवाएं कपड़ें
अगर आप कपड़े सिलवाती हैं और एक अच्छे टेलर की तलाश में हैं तो आपको शंकर मार्केट में बेहतरीन टेलर मिलेंगे। यहां महफूज टेलर नाम से एक दुकान है। यह दुकान इतनी फेमस है कि अगर आपको अपने कपड़े स्टिच करवाने हैं तो आपको करीब 1 महीने पहले देने पड़ेंगे, तभी टाइम से आपके कपड़े सिल पाएंगे। (दिल्ली के बेस्ट बुक स्टोर)
यह भी जानें
- अगर आप शंकर मार्केट जाने की सोच रही हैं तो सेंट्रल पार्क में कुछ टाइम जरूर बिताएं। यहां की शाम आपको हमेशा याद रहेगी।
- कनॉट प्लेस में बेहतरीन कैफे हैं, जहां से आप अच्छा-अच्छा खाना खा सकती हैं।
- अगर आपको अपने भाई या बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खरीदना है तो आपको पालिका बाजार जाना चाहिए। इस मार्केट में शर्ट-पैंट और शूज बेहद अच्छे मिलते हैं।
- सीपी मेंम्यूजिम ऑफ इल्यूजन बना है। आप शॉपिंग के बाद यहां अपने फ्रेंड्स के साथ इन्जॉय करने जा सकती हैं।
कैसे पहुंचें शंकर मार्केट?
शंकर मार्केट जाने के लिए आपको बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। यानी आपको ब्लू लाइन मेट्रो से ट्रैवल करना होगा। यहां से मार्केट की दूरी करीब 5-7 मिनट है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepk & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।