Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

ब्राइड्स के लिए बेस्ट हैं ये फुटवियर डिजाइन्स

<span style="font-size: 10px;">अगर आप शादी के लिए ब्राइडल सैंडल ढूढ़ रही हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। हम दिखाने वाल हैं आपको ब्राइडल सैंडल के लेटेस्ट डिजाइंस।</span>
Updated:- 2022-12-07, 19:01 IST
latest bridal footwear designs in hindi

शादी के दिन दुल्हन ही है जो सबसे अलग दिखती है और सबसे सुंदर लगती है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप अपना ब्राइडल लुक पूरा करने के लिए कपड़े, मेकअप और सैंडल जैसे बाकि चीजों की शॉपिंग कर रही हैं तो यह लेख आपके लिए खास है।

दुल्हन की सभी चीजें शादी में आए लोगों से अलग होती है लेकिन एक चीन है जो एक जैसी ही रह जाती है और वह है सैंडल। अगर आप अपनी शादी में बाकी चीजों के साथ सैंडल भी सबसे अलग पहना चाहती हैं तो आज हम आपको इस लेख में ब्राइडल सैंडल के कुछ बेहतरीन डिजाइन दिखाने वाले हैं।

एम्ब्रायडरी सैंडल

embroidery sandal

जिस तरह आप अपना लेहंगा एम्ब्रायडरी वाला लेती हैं उसी तरह आप अपने लहंगे की मैचिंग की सैंडल भी ले सकती है। इस तरह की सैंडल आपको आपके आसपास की मार्केट में नहीं मिलेगी बल्कि फुटवियर मार्केट में मिलेंगी।

सुंदर से डिजाइन वाली इस सैंडल((देखें लेटेस्ट सैंडल डिजाइन) को आप अपने लहंगे से मैच करते रंग का भी ले सकती हैं। ये पैरों की खूबसूरती भी बढ़ाएगी और आपके ब्राइडल लुक को और भी ज्यादा एनहान्स भी करेगी।

इसे जरूर पढ़ें-इन आउटफिट्स के साथ पम्पस देते हैं क्लासी लुक, आप भी जानिए

ब्राइडल शूज

bridal shoes

अब जमाना बहुत आगे बढ़ गया है, दुल्हन भी उन्हीं चीजों को कैरी करती है जिनमें वह कम्फर्टेबले हो। ऐसे में आजकल कई सारी दुल्हनें लहंगे(ब्राइडल लहंगा को ऐसे करें स्टाइल) के साथ मैचिंग जूते भी पहनने लगी हैं।

अगर आप भी शादी वाले दिन सहज महसूस करना चाहती हैं तो इस तरह के फैशनेबल जुटे कैरी कर सकती हैं। इनमें आपको लहंगे में चलने में दिक्कत भी नहीं होगी और आप शादी के बाद भी जूतों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पायल वाली सैंडल

fancy saldal

सांडले का यह डिजाइन बहुत ही सुंदर और यूनिक है। आप अपने ब्राइडल लहंगे के अनुसार सैंडल का रंग ले सकती हैं। इस तरह की सैंडल का फायदा यह है कि यह आपके लहंगे के लुक को बढ़ाएंगी और शादी के बाद जब आप कोई हैवी ड्रेस या सूट डालेंगी तो आपको पायल पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह आपके हर ऑउटफिट के साथ अच्छी लगेंगी।

इसे जरूर पढ़ें-सैंडल के ये डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक को बनाएंगे अप-टू-डेट

आपका ब्राइडल लहंगा किस रंग का है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- shutterstock, amazon, meesho, flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।