करवा चौथ के लिए चूड़ी, साड़ी से लेकर पूजा थाली तक, नोएडा के इन बाजारों से करें बजट शॉपिंग

अगर आप भी नॉएडा में रहकर करवा चौथ की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो महंगे मॉल्स के बजाय अब आप नोएडा के कुछ सबसे सस्ते और बेस्ट मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इन बाजारों में आपको एथनिक वियर, पूजा सामग्री, ज्वेलरी और मेहंदी लगाने वाले भी मिल जाएंगे।
Updated:- 2026-10-21, 19:34 IST
image

कुछ ही दिनों में करवा चौथ का खास त्योहार आने वाला है। यह त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए सबसे पसंदीदा त्योहार माना जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ की तैयारी महिलाएं कुछ दिनों पहले से ही शुरू कर देती हैं। अगर आप भी करवा चौथ की खरीदारी के लिए नोएडा के बेस्ट मार्केट की तलाश में हैं, तो आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ सस्ते बाजारों के बारे में बताएंगे जहां से आप करवा चौथ का सारा सामान आसानी से खरीद सकती हैं।

करवा चौथ की शॉपिंग के लिए नोएडा के 3 बेस्ट मार्केट

नोएडा में बड़े-बड़े मॉल्स के अलावा ऐसे कई लोकल और किफायती स्ट्रीट मार्केट्स हैं, जहां आपको सुहाग का सारा सामान आपके बजट में मिल जाएगा। आइए जानते हैं नोएडा के इन सबसे सस्ते और मशहूर बाजारों के बारे में।

1. नोएडा सेक्टर 18 का अट्टा मार्केट

अगर आप नोएडा के सेक्टर 18 के आसपास रहती हैं, तो आपके लिए नोएडा का अट्टा मार्केट सबसे बेस्ट हो सकता है। यह खरीदारी के लिए सबसे सस्ती और अच्छी जगह मानी जाती है। करवा चौथ के दौरान आप यहां से एथनिक वियर, झुमके, चूड़ियां, पूजा का सामान और करवा जैसी कई चीजें अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं। यहां आपको लोकल ठेले वाले भी मिल जाएंगे, जहां से आप मिट्टी के बर्तन और छलनी जैसी चीजें आसानी से खरीद सकती हैं।

Pallavaram friday market Images - Free Download on Magnific ...

2. इंदिरा मार्केट, सेक्टर 27

अट्टा मार्केट के बिल्कुल पास में ही एक और पुराना और मशहूर बाजार है, जिसे इंदिरा मार्केट के नाम से जाना जाता है। यह बाजार भी करवा चौथ की खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। यहाँ से आप सजी-धजी पूजा की थालियां, छलनी, मिट्टी के करवे और सुहाग से जुड़ा कई तरह का सामान खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप होशियारपुर और हरौला मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकती हैं, जहां आपको थोक के भाव में एक से बढ़कर एक सुहाग का सामान मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- सस्ती शॉपिंग का बड़ा ठिकाना, कैसे छोटा सा गांव बन गया पूरे दिल्ली-NCR का अट्टा मार्केट?

3. जगत फार्म मार्केट, ग्रेटर नोएडा

अगर आप ग्रेटर नोएडा की तरफ रहती हैं, तो जगत फार्म मार्केट करवा चौथ की शॉपिंग के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां आपको सुहाग के सामान की एक नहीं, बल्कि ढेरों वैरायटी देखने को मिलेंगी। यहां से आप खूबसूरत चूड़ियां, कॉस्मेटिक्स का सामान और अपने लिए फैशनेबल एथनिक आउटफिट्स या साड़ियां भी खरीद सकती हैं।

Story Pin image

करवा चौथ शॉपिंग के लिए जरूरी टिप्स

करवा चौथ की शॉपिंग करते वक्त आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए -

  • अट्टा मार्केट या हरौला मार्केट जैसी जगहों पर शुरुआत में दुकानदार आपको बहुत ज्यादा दाम बता सकते हैं, इसलिए यहां मोल-भाव करके चीजों के दाम कम करवा सकती हैं।
  • करवा चौथ के एक-दो दिन पहले इन बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है। ऐसे में आप या तो सुबह जल्दी बाजार जाएं या थोड़ा शाम ढलने के बाद जाएं।
  • करवा चौथ की शॉपिंग करते वक्त आपको इन बाजारों में हाथों पर मेहंदी लगाने वाले पेशेवर कलाकार भी आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- लड्डू गोपाल के सुंदर कपड़े आधी कीमत में खरीदें, ये हैं दिल्ली-NCR की सस्ती Wholesale Market

निष्कर्ष: हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर खरीदारी करने के लिए निकलने वाली हैं, तो अट्टा मार्केट और इंदिरा मार्केट जैसे ये बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं। उम्मीद है इस लेख में बताए गए बाजार आपकी करवा चौथ की शॉपिंग को आसान बनाने में बहुत मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image credit: freepik/A

FAQ
क्या इन बाजारों में करवा चौथ के लिए मेहंदी लगाने वाले आसानी से मिल जाते हैं?
जी हां, करवा चौथ से दो दिन पहले अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट और सेक्टर-50 में सड़क किनारे सैकड़ों एक्सपर्ट मेहंदी आर्टिस्ट बैठते हैं।
बजट में करवा चौथ का लहंगा या साड़ी खरीदने के लिए कहां जाएं?
अट्टा मार्केट की गलियों और हरौला बाजार में आपको 1,000 से 3,000 रुपये के बजट में भी बेहद खूबसूरत एथनिक ड्रेसेस मिल जाएंगी।
क्या इन बाजारों में फोर व्हीलर/कार पार्किंग की पर्याप्त जगह मिलती है?
त्यौहारों के मौसम में इन बाजारों में भारी भीड़ रहती है, इसलिए कार के बजाय मेट्रो, ऑटो या टू-व्हीलर से जाना ज्यादा सुविधाजनक रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।