Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

लड्डू गोपाल के सुंदर कपड़े आधी कीमत में खरीदें, ये हैं दिल्ली-NCR की सस्ती Wholesale Market

लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के लिए अगर आप सुंदर पोशाक खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली की इन सस्ती होलसेल मार्केट जा सकती हैं। इन बाजार में आपको 50 रुपये दर्शन के हिसाब से कान्हा के कपड़े मिल जाएंगे। नीचे पढ़ें पूरा आर्टिकल-
Updated:- 2026-09-01, 08:13 IST
Cheap Laddu Gopal Poshak Market Delhi

जन्माष्टमी के मौके पर आस-पास के बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र के दाम बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप कम और किफायती दाम में कान्हा के वस्त्रों की खरीददारी करना चाहती हैं, तो दिल्ली-NCR की होलसेल मार्केट जरूर विजिट करें। यहां पर बाल गोपाल के एक से बढ़कर एक डिजाइनर पोशाक, मुकुट, बांसुरी और अन्य श्रृंगार का सस्ते दामों में मिलते हैं। इन बाजारों में आपको नॉर्मल मार्केट के मुकाबले आधी कीमत में एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी।

चाहे सर्दियों के लिए ऊनी पोशाक हों या गर्मियों के लिए सूती और रेशमी वस्त्र, यहां हर मौसम और हर साइज के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। नीचे लेख में जानें लड्डू गोपाल के कपड़ों की दिल्ली-NCR की सस्ती Wholesale Market।

बाल गोपाल के कपड़ों के लिए दिल्ली-NCR की सस्ती Wholesale Market

अगर आप लड्डू गोपाल के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर वस्त्र खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के बाजार इसके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। नीचे जानें इन बाजारों के नाम और खरीदारी करते समय ध्यान रखने योग्य बातें।

चांदनी चौक (पुरानी दिल्ली)

चांदनी चौक दिल्ली का पुराना और मुख्य थोक बाजार है। यहां कटरा नील और भागीरथ पैलेस के पास लड्डू गोपाल के कपड़ों की कई बड़ी थोक दुकानें हैं। यहां आपको जरदोजी, गोटा-पत्ती, वेलवेट, और नेट से बनी हुई बेहद आकर्षक पोशाकें मिल जाएंगी। 5 नंबर से लेकर बड़े साइज तक के गोपाल जी के वस्त्र यहां बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

ladoo gopal market

इसे भी पढ़ें- Best Scarf Market: धूप और टैनिंग से बचने के लिए खरीदने हैं ट्रेंडी स्कार्फ? ये है सबसे बेस्ट और सस्ता बाजार

किनारी बाजार

किनारी बाजार में लड्डू गोपाल के सुंदर और डिजाइनर कपड़े थोक के भाव में मिलते हैं। अगर आप अपने लड्डू गोपाल को सबसे अलग और खूबसूरत पोशाक पहनाना चाहती हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है। यहां आपको भगवान के वस्त्रों की ऐसी रेंज मिलेगी कि आपका मन मोह लेगी।

kinari bazar ladoo gopal clothe

इस बाजार में आपको गर्मियों के लिए हल्के सूती वस्त्र और सर्दियों के लिए गर्म ऊनी वेशभूषा बहुत कम दामों में मिल जाती है। यहां पर थोक में ड्रेस बेस 120 रुपये प्रति सेट तक उपलब्ध होते हैं।

सदर बाजार (दिल्ली)

सदर बाजार अपनी किफायती कीमतों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां लड्डू गोपाल की पोशाकें, पगड़ी, कुंडल, हार और झूले थोक औप खुदरा दोनों दामों में मिलते हैं। अगर आप त्योहारों या किसी विशेष अवसर के लिए थोक में खरीदारी करना चाहती हैं, तो सदर बाजार सबसे उत्तम स्थान है।

यहां आपको 20-30 रुपये से लेकर प्रीमियम रेंज तक के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि यहां 48 रुपये दर्शन के हिसाब से कान्हा के कपड़े मिलते हैं। 

नोएडा और गुरुग्राम के बाजार से खरीदें लड्डू गोपाल के कपड़े

अगर आप नोएडा या फिर गुरुग्राम में रहती हैं और इन बाजारों को विजिट नहीं कर सकती हैं, तो अपने आस-पास के सस्ते बाजार से खरीदारी कर सकती हैं।

ladoo gopal clothes market

नोएडा के सेक्टर-18 बाजार या अट्टा मार्केट और गुरुग्राम के सदर बाजार में भी कई दुकानें हैं जो थोक दरों के आसपास ही लड्डू गोपाल का सामान उपलब्ध कराती हैं। हालांकि, सबसे बड़ी वैरायटी और सबसे कम कीमतें आपको पुरानी दिल्ली के बाजारों में ही मिलेंगी

दिल्ली NCR की होलसेल मार्केट कैसे पहुंचे?

सदर बाजार- सदर बाजार जाने के लिए सबसे पास का मेट्रो स्टेशन पुरानी दिल्ली या चावड़ी बाजार है। मेट्रो स्टेशन से आप आसानी से ई-रिक्शा या पैदल चलकर सदर बाजार पहुंच सकती हैं।

चांदनी चौक किनारी बाजार- किनारी बाजार पहुंचने के लिए चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरें। वहां से रिक्शा या ई-रिक्शा लेकर परांठे वाली गली के रास्ते आसानी से किनारी बाजार पहुंच सकती हैं।

लड्डू गोपाल के कपड़े की खरीदारी करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • थोक बाजारों में मोलभाव करने का मौका होता है, इसलिए उचित दाम पर ही खरीदारी करें।
  • अगर संभव हो, तो सिंगल पीस खरीदने के बजाय सेट या थोक में लें ताकि आपको और अधिक छूट मिल सके।
  • दुकान पर जाने से पहले अपने लड्डू गोपाल का साइज जरूर माप लें।

इसे भी पढ़ें-  Noida Best Market: नोएडा की इस मार्केट से मात्र 300 रुपये में खरीद सकती हैं पार्टी वियर कुर्तियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।