Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

Lehenga Markets In Delhi: चांदनी चौक और सरोज‍िनी ही नहीं, द‍िल्‍ली में यहां भी सबसे सस्‍ते म‍िलते हैं लहंगे; ₹1500 से शुरू होती है कीमत

दिल्ली को शॉपिंग का हब कहा जाता है। यहां आपको हर बजट और हर स्टाइल के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। जब भी सस्ते और खूबसूरत लहंगों की बात होती है, तो हम सभी के मन में चांदनी चौक और सरोजिनी नगर का नाम आता है। ऐसे में हम आपको तीन और ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप बजट में लहंगे खरीद सकती हैं।
Updated:- 2026-05-14, 12:01 IST
affordable lehenga market in delhi

ये तो हम सभी जानते हैं क‍ि द‍िल्‍ली को शॉप‍िंग का हब कहा जाता है। यहां आपको हर बजट और हर स्‍टाइल में कपड़े आसानी से म‍िल जाते हैं। जब भी क‍िसी की शादी या कोई फंक्‍शन पड़ता है तो हम सभी काे लहंगे की ही याद आती है। यहां द‍िल्‍ली में ऐसे कई बाजार भी हैं जहां आपको सस्‍ते में लहंगे म‍िल जाते है। चाहे ब्राइडल लहंगा खरीदना हो या नॉर्मल, हर क‍िसी के मन में सबसे पहले चांदनी चौक और सरोज‍िनी नगर मार्केट का ही ख्‍याल आता है।

हालांक‍ि, द‍िल्‍ली में कुछ मार्केट ऐसे भी हैं जहां आपको कम बजट में शानदार और ड‍िजाइनर लहंगे आराम से म‍िल जाएंगे। साथ ही आप यहां से ज्‍वेलरी, फुटव‍ियर और बाकी के फैशन आइटम्‍स भी खरीद सकती हैं। आइए उन बाजारों के नाम जानते हैं-

affordable lehnga market in delhi

आर्य समाज रोड मार्केट, उत्तम नगर

अगर आपको कम बजट में लहंगा खरीदना है, तो आप आर्य समाज रोड मार्केट जा सकती हैं। यहां आप ब‍िना ज्‍यादा पैसे खर्च क‍िए ड‍िजाइनर लहंगे खरीद सकती हैं। यहां आपको नॉन-ब्राइडल लहंगे, ब्राइडल लहंगे, ज्वेलरी, सैंडल और पर्स काफी सस्‍ते और अच्‍छे ड‍िजाइन में म‍िल जाएंगे। स‍िंपल नॉन-ब्राइडल लहंगे की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 1500 रुपये से शुरू होती है। वहीं ब्राइडल लहंगे करीब 5 से 6 हजार रुपये में आसानी से म‍िल जाएंगे। कम बजट में अच्‍छी शॉप‍िंग करने के ल‍िए ये मार्केट सबसे अच्‍छी है।

यह भी पढ़ें- Jodha Ring Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये जोधा स्टाइल गोल्‍ड र‍िंग, लेटेस्ट डिजाइंस यहां देखें

सीलमपुर मार्केट

लेटेस्‍ट और यून‍िक ड‍िजाइन के लहंगे के ल‍िए आप सीलमपुर मार्केट जा सकती हैं। यहां भी आपको ड‍िजानर लहंगे, फैशनेबल गाउन, स‍िंपल और ब्राइडल सूट्स, हैवी वर्क वाले आउटफ‍िट सब कुछ कम दाम में म‍िल जाएंगे। यहां पर आपको गाउन और सूट्स करीब 1500 से लेकर दो हजार तक में म‍िल जाएंगे। यहां पर हैवी लहंगे की शुरुआत ही करीब 5000 से होती है।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Locket Ke Designs: एन‍िवर्सरी पर पत्नी को गि‍फ्ट में दें ये सोने का लॉकेट, लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस आएंगे पसंद

त‍िलक नगर मार्केट

तिलक नगर मार्केट सिर्फ लहंगों के लिए ही नहीं, बल्कि अलग-अलग फैशन आइटम्स के लिए भी जानी जाती है। यहां से आप लहेंगे, साड़ी, सूट, ज्वेलरी, हैंडबैग और फैंसी आइटम्स खरीद सकती हैं। बता दें क‍ि आपको यहां करीब 2500 रुपये में सिंपल लहंगा आसानी से मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chandi Ke Kade: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये चांदी के जिग-जैग कड़े, यहां देखें सबसे यून‍िक ड‍िजाइंस

affordable lehnga market in delhi (3)

शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • मोलभाव जरूर करें
  • ट्रायल और फिटिंग चेक करें
  • क्वालिटी पर ध्यान दें

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

तो अगर आप भी कम बजट में लहंगे खरीदना चाहती हैं तो द‍िल्‍ली की इन मार्केट से लहंगे खरीद सकती हैं। यहां आपको कम बजट में लहंगे के अलावा और भी कई चीजें म‍िल जाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- herzindagi/freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।