1 Gram Gold Locket Ke Designs: एनिवर्सरी पर पत्नी को गिफ्ट में दें ये सोने का लॉकेट, लेटेस्ट डिजाइंस आएंगे पसंद

हम सभी लोग जब किसी का बर्थडे पड़ता है या किसी की सालगिरह होती है तो उसे गिफ्ट जरूर देते हैं। गिफ्ट देना स्पेशल फील करवाने का एक जरिया होता है। ऐसे में अगर आप अपनी वाइफ को एनिवर्सरी पर कुछ यूनिक गिफ्ट देकर स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आपको 1 ग्राम कई खूबसूरत सोने के लॉकेट मिल जाएंगे।
ये लॉकेट दिखने में बेहद खूबसूरत और वजन में भी काफी लाइट होते हैं, जिन्हें आराम से रोजाना पहना जा सकता है। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ स्पेशल डिजाइन के सोने के लॉकेट लेकर आए हैं। ये इतने खूबसूरत हैं कि जब आप इन्हें अपनी पत्नी को देंगे तो उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान जरूर आएगी। आइए देखते हैं-
इनफिनिटी डिजाइन गोल्ड लॉकेट

एनीवर्सरी पर वाइफ को सरप्राइज देने के लिए ये इनफिनिटी डिजाइन वाला लॉकेट सबसे अच्छा रहेगा। इसका डिजाइन इतना खूबसूरत है कि जब वो इसे पहनेंगी तो उनका लुक काफी अच्छा नजर आएगा। इसे आपकी पत्नी रोजाना ऑफिस या किसी पार्टी में अपनी पसंदीदा ड्रेस या साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Kada Designs: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे चांदी के ये जिग-जैग कड़े, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/S.faqirzai
हार्ट और इनफिनिटी गोल्ड लॉकेट
-1777610314473.jpg)
ये लॉकेट प्यार को दर्शाता है। आप अपनी पत्नी को एनिवर्सरी पर ये लॉकेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें जैसा कि दिख रहा है कि एक हीरों से जड़ा दिल बना हुआ है, जिससे इस लॉकेट की खूबसूरती बढ़ रही है। इसे साड़ी या वेस्टर्न ड्रेस, दोनों के साथ पहना जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Fashion beauty
हार्ट और की गोल्ड लॉकेट
-1777610328961.jpg)
ये लॉकेट भी काफी खूबसूरत है। इसमें चौकोर डिजाइन में हीरे जड़े हुए हैं और अंदर बना दिल का डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। ये बहुत ही खूबसूरत और मॉडर्न लुक देतागा। एनीवर्सरी पर आप अपनी पत्नी को ये दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Nose Pin Designs: नई नवेली बहू को दें ये लेटेस्ट डिजाइन के नोज पिन, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट
Image Credit- Pinterest/etsy
क्रेसेन्ट मून और पर्ल गोल्ड लॉकेट
-1777610341495.jpg)
मून डिजाइन वाला ये लॉकेट भी दिखने में काफी सुंदर लग रहा है। जैसा कि आप देख रहे हैं कि इसमें आधे चांद (Crescent Moon) का खूबसूरत डिजाइन बना गया है, जिसके बीच में एक सफेद मोती (Pearl) जड़ा हुआ है। अगर आप एनीवर्सरी पर अपनी पत्नी को कुछ अलग गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ये लॉकेट बेस्ट रहेगा।
Image Credit- Pinterest/Fashion and Design
क्यूट बो डिजाइन गोल्ड लॉकेट
-1777610353463.jpg)
ये लॉकेट भी बहुत प्यारा और मॉडर्न है। ये दिखने में भी काफी डेलिकेट और एलिगेंट लग रहा है। खास बात तो ये है कि ये लॉकेट हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचेगा। एनीवर्सरी पर अपनी पत्नी को कुछ स्टाइलिश और नया देने के लिए ये ट्रेंडी लॉकेट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Jelly Bangle Designs: कम उम्र की लड़कियों पर खूब अच्छे लगेंगे ये जेली बैंगल्स, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस
Image Credit- Pinterest/Archana
कमल डिजाइन वाली लॉकेट
-1777864027619.jpg)
अगर आपकी पत्नी को सिंपल लुक पसंद है, ताे इस तरह का कमल के फूलाें वाला लॉकेट उन्हें जरूर पसंद आएगा। आप 1 ग्राम में ये सुंदर सा लॉकेट बनवाकर उन्हें एनिवर्सरी पर गिफ्ट कर सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसे वो डेली वियर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/pria
तो अगर आप भी अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहते हैं तो 1 ग्राम में बने ये गोल्ड लॉकेट सभी को खूब पसंद आएंगे। ये आपकी पत्नी की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/dealsonbags/S.Sri Sai Bhavana/Allie Murray
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।