Chandi Ke Kade: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये चांदी के जिग-जैग कड़े, यहां देखें सबसे यूनिक डिजाइंस

Silver Zig-Zag Bangle Trendy Designs: आजकल महिलाओं में चांदी की ज्वेलरी का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। चांदी के कड़े (Silver Kada) तो महिलाओं और लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। अगर आप भी अपने हाथों के लिए कुछ ट्रेंडी और यूनिक ऑप्शन देख रही हैं, तो जिग-जैग डिजाइन के कड़े (Zig-Zag Bangle Designs) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
ये कड़े न सिर्फ पहनने में कंफर्टेबल होते हैं बल्कि वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट के साथ बहुत अच्छे से मैच कर जाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में चांदी के जिग-जैग कड़ों के कुछ लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस दिखा रहे हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाएगी। आइए देखते हैं-
सिंपल जिग-जैग सिल्वर कड़ा

अगर आप कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो चांदी के ये जिग-जैग कड़े से अच्छा कोई दूसरा ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। इनका लहरिया या वेवी (Wavy) डिजाइन एकदम मॉडर्न लग रहा है। आप इस तरह के कड़े रोजाना घर में या ऑफिस में कुर्ती और जींस के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Diamond Ring Designs: पत्नी को गिफ्ट में दें डायमंड की ये रिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- etsy
जर्देदार डायमंड जिग-जैग सिल्वर चूड़ियां
-1777283107892.jpg)
सिल्वर की ये चूड़ियां हैवी लुक में हैं। इसमें जिग-जैग लाइन पूरी तरह से हीरों से भरी हुई है। इसकी खास बात तो ये है कि हीरों से बने सुंदर फूल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। आप इन्हें शादी-ब्याह या बड़े मौकों पर पहन सकती हैं।
Image Credit- mirraw
ट्विस्टेड सिल्वर जिग-जैग कड़ा
-1777283117973.jpg)
चांदी का ये कड़ा काफी सुंदर लग रहा है। इसमें दो पतली चांदी की पट्टियों को एक-दूसरे के साथ गुंथा हुआ दिखाया गया है। इससे ये एकदम जिग-जैग जैसा लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Peacock Design Rings: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये लेटेस्ट पीकॉक रिंग, देखें डिजाइंस
Image Credit- pinterest
चौड़ा जिग-जैग सिल्वर कड़ा
-1777283131584.jpg)
ये चांदी का कड़ा काफी मजबूत तो है ही, साथ ही इसे पहनने पर आपको बोल्ड लुक मिलेगा। ये कड़ा बीच में से थोड़ा खुला (Open-ended) है, जिससे इसे आप आसानी से पहन सकती हैं। यकीन मानिए ये कड़ा आपकी कलाई पर बहुत अच्छा लगेगा।
Image Credit- AI Generated
नक्काशीदार जिग-जैग सिल्वर कड़ा (ZigZag Bangles Ke Latest Designs)
-1777283139852.jpg)
फोटो में दिख रहा चांदी का ये कड़ा अपने यूनिक लुक की वजह से बहुत खूबसूरत लग रहा है। इस पर जिग-जैग लाइनों के साथ बहुत ही बारीक नक्काशी की गई है। आप इसे किसी भी कैजुअल ड्रेस या एथनिक वियर के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- AI Generated
सिल्वर जिग-जैग कड़ा
-1777283148386.jpg)
ये चांदी का कड़ा बहुत ही एंटीक लुक में है। इसमें जिग-जैग डिजाइन के साथ बारीक नक्काशी की गई है और जगह-जगह Black Stones जड़े हुए हैं। यही इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Small Gold Maang Tikka for New Bride: नई नवेली दुल्हन को अक्षय तृतीया पर दें छोटा सोने का मांग टीका, देखें नए डिजाइंस
Image Credit- AI Generated
तो अगर आप भी अपने लिए कुछ यूनिक डिजाइन के कड़े देख रही हैं, तो ये जिग-जैग सिल्वर कड़े आप पर खूब अच्छे लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/etsy/Melanie Perry/Ananya
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।