Jodha Ring Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये जोधा स्टाइल गोल्ड रिंग, लेटेस्ट डिजाइंस यहां देखें

Jodha Ring Ke Latest Designs: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। लड़कियां तो सुंदर दिखने के लिए अच्छा मेकअप करती हैं और अच्छे आउटfits भी पहनती हैं, लेकिन सिर्फ यही काफी नहीं है। एसेसरीज भी उतना ही जरूरी होता है। ऐसे में सबसे पहले लोगों की नजर हाथों पर ही जाती है। अगर आप भी अपने हाथों को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो जोधा स्टाइल गोल्ड रिंग एक बढ़िया ऑप्शन है।
ये अंगूठियां अपने हेवी और बारीकी से किए गए काम के लिए फेमस हैं, जो पहनने पर आपको किसी रानी जैसा लुक देंगी। इससे आपकी खूबसूरती भी निखर कर सामने आएगी। हम आपको अपने इस लेख में कुछ लेटेस्ट डिजाइन के जोधा रिंग दिखा रहे हैं। आइए देखते हैं-
कुंदन और स्टोन वर्क वाली जोधा रिंग

ये राउंड शेप की बड़ी अंगूठी आपके हाथों को एक रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देगी। इसमें गोल्डन बेस पर बारीकी से कुंदन और चमकते स्टोन से काम किया गया है। आप इसे किसी भी शादी या पार्टी में पहनेंगी तो आपका लुक बहुत ही ग्रेसफुल नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Nose Pin Designs: नई नवेली बहू को दें ये लेटेस्ट डिजाइन के नोज पिन, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट
Image Credit- Pinterest/Merlina M
एंटीक गोल्ड नक्काशी वाली जोधा रिंग
-1777624961283.jpg)
ये प्योर गोल्ड जैसी चमक और बारीक नक्काशी वाली अंगूठी बहुत ही क्लासी लग रही है। इसके बीच में बना फूलों वाला डिजाइन और किनारों पर छोटे-छोटे दानों का किया गया काम इसे एक ट्रेडिशनल लुक देगा। अगर आपको हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद है तो ये विंटेज स्टाइल रिंग आपके हाथों की शोभा बढ़ा देगा।
Image Credit- Pinterest/ummehunzla
व्हाइट स्टोन स्टडेड जोधा रिंग
-1777624971062.jpg)
अगर आपको चमक-धमक पसंद है, तो ये व्हाइट स्टोन वाली बड़ी अंगूठी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसका डिजाइन एक खिलते हुए फूलों की तरह लग रहा है। इसमें लगा स्टोन भी इस रिंग की खूबसूरती बढ़ाने का काम कर रहा है। ये रिंग न केवल ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब अच्छा लगेगा बल्कि इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी इसकी खूबसूरती बरकरार रहेगी।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Sonali
कुंदन और मीनाकारी वाली ब्राइडल जोधा रिंग
-1777624980907.jpg)
दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये मल्टीकलर स्टोन वाली बड़ी अंगूठी भी बेस्ट है। इसमें बीच में गुलाबी और ग्रीन स्टोन का बहुत सुंदर काम किया गया है। ये रॉयल जोधा रिंग आपके पूरे लुक को संवार देगा।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Nath Designs: बहू के लिए 2 ग्राम में बनवाएं ये ट्रेंडी नथ, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Nav
पर्ल स्टडेड जोधा रिंग
-1777624989738.jpg)
अगर आपको मोतियों वाली ज्वेलरी पसंद है तो आप ये मोतियों वाली जोधा रिंग भी देख सकती हैं। इसमें गोल्डन फूलों के चारों ओर ढेर सारे छोटे-छोटे मोती लगाए गए हैं। ये अंगूठी सिंपल साड़ियों या हैवी सूट, दोनों के साथ पहनने पर बेहद खूबसूरत लगेगी।
यह भी पढ़ें- Silver Kada Designs: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे चांदी के ये जिग-जैग कड़े, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/ᶰᶛᵒ᭄➢Ⓠⓤⓔⓔⓝ࿐
कुंदन और लाल मोती वाली जोधा रिंग

ये रिंग एकदम राजपूती स्टाइल में है, जो दिखने में ही बेहद शानदार लग रही है। इसमें जो गोल्डन बेस पर चमकते सफेद कुंदन और बीच में रेड कलर के स्टोन लगे हुए है, वही इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। इस तरह की रिंग साड़ियों और लहंगे के साथ अच्छी लगेंगी।
Image Credit- Pinterest/Farha Noor
तो अगर आप भी रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं तो ये जोधा स्टाइल रिंग आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Aqsa Khan/southindiajewels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।