दिल्ली जिसे देश की राजधानी कहते हैं, अब ये शॉपिंग कैपिटल भी बन गई है। यहां आपको हर एक तरह का सामान जैसे-कपड़े, ज्वेलरी, बैक और मेकअप अच्छे और सस्ते दामों में मिल जाएगा। इसी वजह से लड़कियों को दिल्ली की मार्केट से शॉपिंग करना काफी पसंद होता है। इन मार्केट में सबसे ज्यादा वीकेंड में भीड़ होती है।
यहां से आप अपने लिए पार्टी, फेस्टिवल और डेली वियर खरीद सकती हैं। लेकिन दिल्ली में कुछ ऐसी मार्केट हैं जो ज्वेलरी को लेकर काफी फेमस है। यहां पर सबसे अच्छी जंक ज्वेलरी मिलती है। जिसे आप कम रेट पर खरीद सकती हैं।
पहाड़गंज के छोले भटूरे तो आपने कई बार खाएं होंगे। लेकिन यहां पर आपको ज्वेलरी शॉप की बहुत सारी दुकाने मिल जाएंगी। साथ ही यहां पर आपको रोड साइड भी ज्वेलरी खरीदने का ऑप्शन मिल जाएंगा। यहां पर बैठे लोगों के पास बहुत अच्छे डिजाइन वाली जंक ज्वेलरी मिलेगी। जिसको आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इन ज्वेलरी का प्राइस 100 से 150 के बीच है। इसमें आपको लॉन्ग नेकलेस, इयरिंग्स, टो रिंग, नोज पिन और एन्कलेट सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने की हैं शौकीन तो दिल्ली की ये मार्केट हैं बेस्ट ऑप्शन
होलसेल मार्केट का सबसे बड़ा हब कही जाने वाली सदर बाजार (दिल्ली के ओल्ड बाजार) से आप कपड़े से लेकर घर की जरूरत के सारे सामान मिल जाएंगे। जंक ज्वेलरी भी यहां पर काफी अच्छी मिलती है। इसके लिए आपको सदर बाजार मार्केट में ही गोल चौक मार्केट है, वहां पर आपको वेडिंग के साथ-साथ अन्य ज्वेलरी डिजाइन भी मिल जाएंगे। जंक ज्वेलरी यहां पर आपको 200 से 300 की रेंज में ट्रेंडी डिजाइन के साथ मिलेगी। आपको एक बार जरूर इस मार्केट को ट्राई करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
टिप्स: ये मार्केट संडे को बंद रहती है इसलिए आप वहां न जाए।
ईस्ट दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट भजनपुरा में आपको सबसे अच्छी जंक ज्वेलरी (मुंबई मार्केट में मिलेगी सस्ती ज्वेलरी) मिलेगी। डिजाइन भी आपको लेटेस्ट मिलेंगे। यहां पर सबसे अच्छे आपको नेकलेस डिजाइन मिलेंगे। जिन्हें साड़ी, वेस्टर्न आउटफिट्स और ऑफिस वियर के साथ पहन सकती हैं। यहां पर आपको जंक ज्वेलरी 150 से 200 की रेंज में मिल जाएगी।
अगर आपको अच्छी और सस्ती जंक ज्वेलरी इस मार्केट से खरीदनी है तो इसके लिए आपको गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन आना होगा। इसके बाद वहां से आपको ई-रिक्शा मिलेंगे जो 10 रुपये में आपको इस मार्केट के मेन गेट पर छोड़ देंगे। वहां पर आप जाकर अपनी पसंद की जंक ज्वेलरी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: थोक में आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने के लिए दिल्ली की इन 5 मार्केट का चक्कर लगाएं
अगर आप जानती हैं दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट के बारे में जहां सस्ती और अच्छी ज्वेलरी मिलती है तो हमारे साथ अपने आइडिया जरूर शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।