त्योहारों पर स्ट्रीट शॉपिंग करते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान, बार्गेनिंग में आएंगी काम

त्योहारों का सीजन आते ही बाजारों में भारी भीड़भाड़ देखने को मिलती है। कपड़े, ज्वेलरी से लेकर सजावटी सामानों तक, स्ट्रीट मार्केट्स हर किसी को अपनी ओर खींच लेते हैं। मॉल और बड़े शोरूम्स की तुलना में लोकल स्ट्रीट शॉपिंग सस्ती पड़ती है। यहां कम बजट में भी एक से बढ़कर एक वैरायटी का सामान आसानी से मिल जाता है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन स्ट्रीट शॉपिंग करने वाली हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स के बारे में बताएंगे जो मोलभाव के लिए बेहद काम आएंगे।
मोलभाव के समय इन बातों का रखें ध्यान
त्योहारों पर अधिकतर दुकानदार छोटी से छोटी चीजों के भी ऊंचे दाम बता देते हैं। ऐसे में सही कीमत पर सामान खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अगर आपको मोलभाव करने में परेशानी होती है, तो स्ट्रीट शॉपिंग के दौरान इन 3 खास और समझदारी भरी बातों का जरूर ध्यान रखें।
-1788336858663.webp)
1. शुरुआत में ज्यादा उत्सुकता न दिखाएं
दुकानदार आपकी बॉडी लैंग्वेज और आंखों से तुरंत भांप जाता है कि आपको वह सामान कितना पसंद आया है। इसलिए जब भी आपको कोई ड्रेस या सामान पसंद आए, तो खुशी जताने के बजाय खुद को सामान्य रखें। इसके बाद, यदि दुकानदार द्वारा बताई गई कीमत आपको ज्यादा लगे, तो उससे 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट मांगें। उदाहरण के लिए, अगर दुकानदार 1000 रुपये मांग रहा है, तो आप 400 से 500 रुपये बोल सकती हैं।
2. वॉक-अवे ट्रिक का करें इस्तेमाल
स्ट्रीट शॉपिंग के दौरान वॉक-अवे ट्रिक आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर सामान खरीदते समय दुकानदार आपके बताए दाम पर राजी नहीं हो रहा है, तो बिना किसी बहस के आगे की तरफ बढ़ जाएं। ऐसा जताएं कि आपको वह सामान उसी कीमत पर चाहिए, वरना आप नहीं लेंगी। 80 प्रतिशत मामलों में दुकानदार आपको पीछे से आवाज देकर आपके बताए दाम पर सामान देने के लिए तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- सस्ती शॉपिंग का बड़ा ठिकाना, कैसे छोटा सा गांव बन गया पूरे दिल्ली-NCR का अट्टा मार्केट?
3. सामान की फिनिशिंग, डिफेक्ट्स और फैब्रिक को खुद परखें
त्योहारों पर अगर आप स्ट्रीट शॉपिंग करने जा रही हैं, तो सस्ते के चक्कर में कटा-फटा या खराब क्वालिटी का सामान न लें। कई बार स्ट्रीट मार्केट्स में सामान 'नो रिटर्न और नो एक्सचेंज' पॉलिसी पर बिकता है। इसलिए पैसे चुकाने से पहले सामान की अच्छी तरह जांच कर लें और उसकी क्वालिटी के हिसाब से दाम कम करवाएं। अगर किसी सामान में मामूली सी खराबी या धागा निकला हुआ है, तो आप उसी डिफेक्ट का हवाला देकर दाम कम करवा सकती हैं।

स्ट्रीट शॉपिंग और बार्गेनिंग के फायदे
- मॉल की तुलना में स्ट्रीट मार्केट्स में आपको बेहद कम कीमत पर कई वैराइटी मिल जाती हैं।
- स्ट्रीट मार्केट्स में अनूठी हैंडक्राफ्टेड चीजें ब्रांडेड शोरूम्स के मुकाबले काफी सस्ती मिल जाती हैं।
- आजकल हर छोटे स्ट्रीट वेंडर के पास क्यूआर कोड की सुविधा होती है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट करना बेहद आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें- सुपरमार्केट जाते ही खाली हो जाती है जेब? शॉपिंग करते समय काम आएंगे ये 4 हैक्स
त्योहारों का असली मजा बाजार घूमने और मोलभाव करके मनपसंद चीजें खरीदने में आता है। इस फेस्टिव सीजन में जब भी आप स्ट्रीट मार्केट का रुख करें, तो इन 3 टिप्स का ध्यान रखकर स्मार्ट बार्गेनिंग करें। इससे कम खर्च में आपकी जरूरत का सारा सामान आसानी से मिल जाएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- त्योहारों के दौरान स्ट्रीट शॉपिंग (Street Shopping) में बार्गेनिंग या मोल-भाव करना क्यों जरूरी होता है?
- फेस्टिव सीजन में स्ट्रीट वेंडर्स अक्सर शुरुआती कीमतें 30% से 50% तक बढ़ाकर बताते हैं, इसलिए सही कीमत चुकाने और अपने बजट को संतुलित रखने के लिए समझदारी से बार्गेनिंग करना बेहद जरूरी होता है।
- प्र.2. क्या बहुत ज्यादा मोल-भाव करने से दुकानदार सामान बेचने से मना कर सकता है?
- जी हां, अगर आप बहुत ही अनुचित या आधा से भी कम दाम लगाने लगेंगे तो दुकानदार चिढ़ सकता है; इसलिए हमेशा मार्केट के माहौल को देखकर तर्कसंगत और सम्मानजनक दाम ही लगाएं।
- प्र.3. क्या स्ट्रीट शॉपिंग में भीड़भाड़ वाले मौकों पर डिजिटल पेमेंट के भरोसे रहना सही है?
- नहीं, त्योहारों के समय बाजारों में मोबाइल नेटवर्क डाउन होने की पूरी संभावना रहती है, इसलिए छोटी दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों से तुरंत बार्गेनिंग क्लोज करने के लिए हमेशा नकद साथ रखना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।