सर्दियों में खूब जचेंगे ये 6 ट्रेंडी बूट्स, शॉपिंग से पहले यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शंस
-1795078487390.webp)
सर्दियों में हर महिला अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ ऐसे कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती है, जिन्हें पहनकर वे खूबसूरत दिखने के साथ-साथ वार्म लुक भी पा सकें। इस मौसम में स्वेटर, जैकेट और कोट जैसे हैवी कपड़े शरीर को तो गर्मी पहुंचाते हैं, लेकिन पैरों को ठंड से बचाने के लिए अक्सर महिलाएं ऐसे फुटवियर की तलाश में होती हैं जिसे पहनकर वे हल्का और आरामदायक महसूस करें और ठंड से भी बची रहें।
सर्दियों के लिए 6 ट्रेंडी बूट्स डिजाइंस
अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में फुटवियर में कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन और ट्रेंडी 6 बूट्स डिजाइंस बताएंगे, जो आपके विंटर लुक में चार चांद लगा सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाना हो या फिर ऑफिस या कॉलेज के लिए निकलना हो, ठंड के मौसम में वूलन कपड़े पहनने के साथ साधारण जूतों के बजाय आप ये 6 लेटेस्ट बूट्स ट्राई कर सकती हैं -
1. क्लासिक एंकल बूट्स
विंटर सीजन में पहनने के लिए आप क्लासिक एंकल बूट्स ट्राई कर सकती हैं। ये बूट्स एंकल तक आते हैं, जो बेहद परफेक्ट लुक देते हैं। लेदर या फॉक्स लेदर में आसानी से मिलने वाले इन बूट्स को पहनना बहुत आसान और आरामदायक होता है। आप इन्हें क्रॉप्ड जींस, ट्राउजर या मिडी स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।

pinterest/annie
2. चेल्सी बूट्स
अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और ठंड से पैरों को बचाने के लिए एक बढ़िया फुटवियर की तलाश में हैं, तो चेल्सी बूट्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। बिना चेन या फीतों वाले इन बूट्स के दोनों तरफ इलास्टिक बैंड लगे होते हैं, जिससे आप इन्हें आसानी से पहन और उतार सकती हैं। स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए ये बूट्स सबसे सही रहते हैं। आप इन्हें लॉन्ग ओवरकोट के साथ पेयर कर सकती हैं।

pinterest/The Everyday Edit
3. थाई हाई या नी हाई बूट्स
आजकल घुटनों तक या घुटनों से ऊपर तक आने वाले बूट्स बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसे ही बूट्स की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा। इस तरह के बूट्स को आप शॉर्ट वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं। शॉर्ट वूलन ड्रेस या ओवरसाइज शॉर्ट स्वेटर भी इनके साथ बहुत अच्छा लगता है।

pinterest/SurelyMine
4. चंकी सोल या कॉम्बैट बूट्स
मोटे रबर सोल और सामने फीतों वाले कॉम्बैट बूट्स आपकी पूरी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। ट्रैवलिंग, ट्रेकिंग या कार्गो पैंट्स और लेदर जैकेट्स के साथ आप इन्हें कैरी कर सकती हैं। ये आपको मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ ठंड से भी बचाएंगे।

pinterest/fashion_style🎀
5. स्वेट ब्लॉक हील बूट्स
मखमली स्वेट फैब्रिक और चौड़ी ब्लॉक हील के साथ आने वाले ये बूट्स आपके इवेंट लुक में चार चांद लगा सकते हैं। आप इन्हें विंटर वेडिंग्स या विंटर पार्टीज के दौरान आसानी से पहन सकती हैं।

pinterest/Poshmark
6. फर लाइंड स्नो बूट्स
अगर आप कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहती हैं, तो अंदर से मुलायम फर या ऊन की परत वाले स्नो बूट्स कैरी कर सकती हैं। ये अंदर से गर्माहट बनाए रखते हैं, जिससे पैर गर्म रहते हैं। आप इन्हें बर्फबारी या पहाड़ों वाली जगहों पर पहनकर जा सकती हैं।

pinterest/Lord Krishna
यह भी पढ़ें- लॉन्ग बूट्स से पाएं ट्रेंडी और क्लासी लुक, विंटर आउटफिट को खास बनाने के लिए ट्राई करें ये डिजाइंस
विंटर बूट्स खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
विंटर बूट्स खरीदते और पहनते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान जरूर रखें। जैसे -
- सर्दियों में बूट्स के अंदर मोटे ऊनी मोजे पहनें, ताकि पैरों को अतिरिक्त गर्माहट और आराम मिले।
- ठंड और कोहरे के कारण सड़कें कई बार गीली या फिसलन भरी होती हैं, इसलिए अच्छी रबर ग्रिप वाले सोल ही चुनें।
- हल्की बारिश या ओस में बूट्स खराब न हों, इसके लिए वाटरप्रूफ या आसानी से साफ होने वाले बूट्स खरीदें।
निष्कर्ष: सर्दी के मौसम में अगर आप भी स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ ऐसे बूट्स की तलाश में हैं जिन्हें पहनकर आप अपने पैरों को गर्म रख सकें, तो इस लेख में बताए गए ये बूट्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये न केवल कड़ाके की ठंड से आपके पैरों को गर्माहट देते हैं, बल्कि पहनने पर एक फैशनेबल लुक देने में भी पूरी मदद करते हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- घर पर लेदर या फॉक्स लेदर बूट्स की सफाई कैसे करें?
- बूट्स को कभी भी पानी में न धोएं; इसके बजाय हल्के गीले मुलायम कपड़े से धूल पोंछें और सूखने के बाद लेदर कंडीशनर या पॉलिश का इस्तेमाल करें।
- क्या बूट्स को भारतीय कपड़ों जैसे कुर्ती या साड़ी के साथ पहना जा सकता है?
- जी हां, आजकल इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन काफी ट्रेंड में है; आप लॉन्ग कुर्ती, जींस और जैकेट या विंटर साड़ी के साथ एंकल बूट्स को स्टाइल कर सकती हैं।
- बूट्स पहनने के बाद पैरों में होने वाली बदबू से कैसे बचें?
- हमेशा साफ और सूती या ऊनी मोजे पहनें, और बूट्स उतारने के बाद उन्हें हवादार जगह पर रखें या अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।