दिल्ली में बाजारों की कोई कमी नहीं है। यहां पर छोटे से लेकर बड़े बाजार मिल जाएंगे। जहां से आप अपनी जरूरत का सारा सामान खरीदकर ला सकते हैं। इनमें से एक पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में मौजूद है, जिसका नाम है किनारी बाजार। इस बाजार से आप अच्छी और सस्ती चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर महिलाओं के लिए काफी सामान मिल जाता है। चलिए आपको बताते हैं किन चीजों की शॉपिंग आप इस बाजार से कर सकते हैं।
दिल्ली में कई सारे बाजार ऐसे हैं, जहां पर होलसेल में सामान मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर दुकानें ही उन लोगों की होती है, जो थोक में सामान देते हैं। ऐसे में अगर आप अपना कपड़ों का बिजनेस या शादी के कपड़ों में लगाने के लिए लेस को सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए आप दिल्ली के किनारी बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर आपको काफी अच्छी और सबसे अलग डिजाइन वाली लेस मिल जाएगी। यहां पर लेस 50 रुपये से 5,000 रुपये तक मिलती है।
आप यहां से कपड़ों की खरीदारी भी कर सकते हैं। यहां पर आपको हर एक तरह का फैब्रिक और डिजाइन मिल जाएगा। इसे खरीदें और डिजाइनर से अपने लिए अच्छी सी ड्रेस को डिजाइन करवाएं। ड्रेस में लगने वाले स्टोन, गोटा या बटन भी आप इसी बाजार से जाकर खरीद सकते हैं। यहां पर आपको ऑप्शन कई सारे मिल जाएंगे, जिससे आपके कपड़े अच्छे नजर आएंगे। आप इसके अलावा और भी एक्सेसरीज की शॉपिंग इस बाजार से जाकर कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Mere Shehre Ka Jalwa: घूमने जा रहे हैं आगरा, तो इन बाजारों से करें कम खर्च में कपड़ों की शॉपिंग
इस बाजार में पहुंचने के लिए आपको येलो मेट्रो लाइन से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचना है। इसके बाद गेट नंबर 5 से बाहर निकलते ही पैदल अंदर की तरफ मार्केट में जाना है। यहां पैदल पहुंचने में आपको 15 मिनट लगेंगे। मार्केट में घुसते ही आपको दुकानें देखने को मिल जाएंगी। आपको बता दें कि ये बाजार सिर्फ रविवार के दिन ही बंद रहता है। इसके अलावा ये सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच खुल जाता है और रात 8:00 से 8:30 बजे के आसपास बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Mere Sheher Ka Jalwa: दिल्ली के विजय चौक मार्केट से करें कम पैसों में कपड़ों की शॉपिंग
इस बार कपड़ों की एक्सेसरीज हो या फैब्रिक यहां से जाकर शॉपिंग करें। यहां पर आपको कम दाम में अच्छी चीजें मिल जाएंगी। साथ ही, आपको ज्यादा मार्केट घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- personal/Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।