शहतूत खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे पैसे बर्बाद

भारत में शहतूत काफी शौक से खाए जाते हैं। इसके फायदे भी काफी हैं और स्वाद भी लाजवाब है। बता दें कि यह काले और लाल रंग का होता है। आमतौर पर शहतूत का फल साल में दो बार ही उपलब्ध होता है और काफी कम समय के लिए ही पाया जाता है। यह फल बाजार में मार्च से मई तक और अक्टूबर से नवंबर तक ही मिलता है, जिसका सेवन किया जाता है।
इसलिए जब भी इसका मौसम आता है, तो मार्केट में ढेर सारे शहतूत आने लगते हैं। हालांकि, आप अपने बजट के अनुसार अच्छी वैरायटी के शहतूत आसानी से खरीद सकते हैं, लेकिन कई बार इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि यह शहतूत किस किस्म का है, क्योंकि सभी शहतूत दिखने में एक जैसे ही लगते हैं।
इसलिए अच्छे शहतूत का सेलेक्शन करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि शहतूत ऊपर से दिखने में तो बिल्कुल सही होते हैं, लेकिन अंदर से खराब निकल जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सस्ते शहतूत काफी महंगे खरीद लेते हैं। अगर आप शहतूत को खरीदने के टिप्स ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
ताजगी का रखें ध्यान
शहतूत खरीदते वक्त इसकी ताजगी का ध्यान रखें। अगर यह फ्रेश नहीं होंगे, तो आपको स्वाद वैसा नहीं मिलेगा जैसा होना चाहिए। उसकी सादगी की पहचान शहतूत की खुशबू से की जा सकती है। साथ ही, शहतूत मीठा होगा या नहीं यह बात आप उसकी सुगंध यानी खुशबू से भांप सकते हैं क्योंकि जो शहतूत मीठा होता है, उससे अलग ही मिठास की खुशबू आती है।
आप इसकी महक से ताजे और मीठे शहतूत की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको शहतूत से कोई महक नहीं आ रही है, तो आप इसे दबाकर भी देख सकते हैं क्योंकि मीठे शहतूत रसीले होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पके हुए फलों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये अमेजिंग टिप्स
शहतूत के रंग से करें पहचान
शहतूत खरीदते वक्त इसके रंग पर भी ध्यान दें। अगर इसका रंग गहरा बैंगनी से लेकर लाल या सफेद है, तो इसे आसानी से खरीद लें। वहीं, इसका रंग अगर खराब हो रहा है या यह गल रहे हैं, तो इसे खरीदने से बचें।
साथ ही,ऐसे शहतूत बिल्कुल न खरीदें जिस पर किसी भी तरह का दाग या शहतूत चमकता हुआ नजर आ रहा है। कई बार साइड-साइड से शहतूत गला हुआ होता है, ऐसे में गले हुए शहतूत को खरीदने से आपको बचना चाहिए।
शहतूत खरीदते वक्त क्वालिटी का रखें ध्यान
आजकल बाजार में कई तरह के शहतूत मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप रसीले शहतूत खरीदना चाहते हैं तो हमेशा रंगीन शहतूत खरीदें। हालांकि, हर शहतूत की क्वालिटी, कीमत और फायदे अलग-अलग होते हैं।
इसलिए शहतूत खरीदते वक्त आप इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें, क्योंकि कुछ लोग बेकार क्वालिटी के शहतूत महंगे भी खरीद लेते हैं। बेहतर होगा कि आप लाल सोना किस्म के शहतूत ही खरीदें।
शहतूत के वजन पर दें ध्यान
अगर शहतूत का वजन ज्यादा है, तो इसे खरीदने से बचें। अक्सर शहतूत को पानी में भिगोकर बेचा जाता है। इससे शहतूत का वजन काफी भारी हो जाता है, जिससे ये एक किलो में कम चढ़ते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप शहतूत का वजन हल्का तलाश करें।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में महिलाएं ये स्पेशल फल खाएंगी तो मिलेगा इन 3 समस्याओं से छुटकारा
साथ ही, इस बात पर भी ध्यान दें कि शहतूत ज्यादा भारी न हो। अगर शहतूत ज्यादा भारी होगा, तो आपको काफी परेशानी होगी। इसके अलावा, पानी से इसका रंग और स्वाद भी खराब हो जाएगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- (Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।