herzindagi
Amla benefits

सर्दी जाने से पहले स्टोर करके रख लें आंवला से बनी ये 6 चीजें

सर्दियों में आपके आसपास एक ऐसी चीज मौजूद है जिसे 100 रोगों की एक दवा माना गया है। जी हां, आप सही समझ रही हैं यहां बात आंवले के चमत्कारी गुणों की हो रही है। यानी कि इस छोटी सी चीज में ऐसे चमत्का रिक गुण है जो शरीर के लिए बेहद गुणकारी हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-12, 19:09 IST

सर्दियों में आपके आसपास एक ऐसी चीज मौजूद है जिसे 100 रोगों की एक दवा माना गया है। जी हां, आप सही समझ रही हैं यहां बात आंवले के चमत्कारी गुणों की हो रही है। यानी कि इस छोटी सी चीज में ऐसे चमत्का रिक गुण है जो शरीर के लिए बेहद गुणकारी हैं। 

यह न सिर्फ हमारे शरीर की इम्यूहनिटी बढ़ाता है बल्किी कई बीमारियों को जड़ से भी खत्मस करता है। इसमें विटामिन C, विटामिन AB कॉम्लेात  क्स , पोटैशियम, कैलशियम, मैग्नीमशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर पाया जाता है। अपनी इन खूबियों की वजह से आंवले को 100 रोगों की एक दवा माना जाता है। यही वजह है कि आयुर्वेद में आंवले की तुलना अमृत से की गई है।  

आंवला अपने इन्हीं गुणों की वजह से कुछ बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। जैसे डायबिटीज में फायदेमंद, दिल रखे सेहतमंद, डाइजेशन में मददगार, वजन घटाने में मददगार, आंखों के लिए गुणकारी आदि। 

रस से भरा हुआ प्राकृतिक खजाना है आंवला। आंवले का सेवन सर्दियों के मौसम में बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सर्दी जाने से पहले आप आंवले से बनी कुछ चीजों को स्टोर करके रख सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें सर्दी जाने से पहले स्टोर करके उन्हें गर्मियों में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Amla benefits amla candy

आंवला कैन्डी 

आंवला किसी भी तरह से खाया जाए ये हमारी हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। वह हमारे शरीर के लिए अत्यन्त लाभकारी ही होता है इसलिए आप बाजार की चीजों से अच्छा घर पर बनी आंवला कैंडी को जरूर खाने में शामिल करें। 

बच्चे तो आंवले को खाना नापसंद करते हैं, ऐसे में आंवले के गुणकारी तत्वों को बच्चों तक पहुंचाने के लिए आंवला केन्डी बनाकर रख लें और बच्चों को बाहर का कैंडी खिलाने के बदले आंवला कैंडी खिलाए। 

यह विडियो भी देखें

Read more: सर्दी जाने से पहले जरूर खाकर देखिए बथुये के पराठे

आंवला जूस 

आंवले के जूस को सर्दी के बाद इस्तेमाल करने के लिए आप आंवला जूस निकालकर प्रिजर्व भी कर सकती हैं। आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त और स्किन पर ग्लो रहता है। यह बालों की चमक बढ़ाने, बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। 

Amla benefits ladu

आंवला लड्डू

आंवला लड्डू का सेवन सर्दी के मोसम में गुणकारी होता है। ड्राय फ्रूट से बने ये लड्डू आपको ताजगी देने में सहायक होते हैं। ये शरीर को गर्मी देता है साथ ही जोड़ों के दर्द में भी राहत दिलाता है। बच्चे जो आंवला खाना पसन्द नहीं करते हैं वो आंवला लड्डू बड़े प्यार से खा लेते हैं। 

Amla benefits muraba

आंवला मुरब्बा 

चीनी की चाशनी में बना आंवला स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है। आंवला मुरब्बा  का सेवन सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना गया है। आप चाहें आंवला पसंद नहीं करती हों लेकिन इससे बना मुरब्बा आपको बहुत पसंद जरूर आएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सर्दियों में आंवला मुरब्बा जरूर खाना चाहिए और आप इसे स्टोर करके भी रख सकती हैं। 

Amla benefits chatni

आंवला की चटनी

अक्सर देखा जाता है की सर्दियों के मौसम में रोग अधिक प्रभाव डालते हैं, ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आंवले का सेवन बहुत ही लाभदायक माना गया है। 

Read more: खट्टे देसी टमाटर की मीठी चटनी बनाने की रेसिपी जानिए

आंवला से बनी मीठी चटनी आपको बहुत पसंद आएगी। आप इसे परांठे या फिर ब्रेड पर जैम की तरह लगा कर भी खा सकती हैं। यह चटनी बच्चों को बेहद पसंद आती है। बच्चों को परांठे पर चटनी लगाकर रोल करके लंच बॉक्स में पैक कर दीजिए। बच्चे लंच पूरा फिनिश करके आएंगे। आप आंवले की मीठी चटनी के साथ-साथ थोड़ी सी तीखी चटनी भी बना सकती हैं। 

Amla benefits achar

आंवले का अचार 

अचार के शौकीनों को आंवले का अचार सर्दियों में अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आंवले के पोषक तत्व आपको मिलते हैं और आप हेल्दी भी बनी रहती है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।