मुंबई की इन जगहों पर ले सकते हैं स्ट्रीट फूड का मजा, जरूर करें एक्सप्लोर

गर्मी कितनी भीषण हो, लेकिन खाने का शौकीन व्यक्ति घूम-घूमकर अपने लिए बेस्ट फूड जॉइंट्स खोज लेता है। आपको बहुत ज्यादा घूमना न पड़े इसलिए हम आपको मुंबई के स्ट्रीट फूड के पॉपुलर प्लेसेस की एक छोटी-सी लिस्ट बताने जा रहे हैं।

street food of mumbai

सपनों का शहर मुंबई एकदम जादुई और मनमोहक लगता है। पहली बार यहां आने वाले लोग तो इसका चार्म देखकर ही हैरत में पड़ जाते हैं। इस शहर की अपनी अलग खासियत है और मजेदार है यहां का खाना। यहां रेस्तरां से ज्यादा स्ट्रीट फूड पर जोर दिया जाता है। वड़ा पाव तो मुंबई के लोगों के लिए इमोशन है।

इसी तरह अगर आप चौपाटी पर चले जाएं, तो भेल से लेकर गोलगप्पे, पाव भाजी और वड़ा पाव के स्टॉल्स देखकर खुद को रोक नहीं पाएंगे। मुंबई का स्ट्रीट फूड आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। यही कारण है कि यहां के जावेरी बाजार से लेकर क्रॉफोर्ड मार्केट में खाने-पीने के कई स्टॉल्स होते हैं। इन स्टॉल्स में लोगों की भीड़ देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के लोगों को स्ट्रीट फूड कितना पसंद है।

अगर आप भी एक फूडी हैं और मुंबई दर्शन के लिए निकले हैं, तो आपको भी ऐसी प्लेसेस पता होनी चाहिए, जहां मिलता है स्वादिष्ट और लजीज स्ट्रीट फूड। अब एक फूडी तो भीषण गर्मी में भी खाने के लिए घूम लेगा, लेकिन हमने सोचा कि आपको ऐसी मेहनत क्यों करनी पड़े। बस इसलिए एक छोटी-सी लिस्ट लाए हैं उन पॉपुलर जगहों की जो स्ट्रीट फूड के लिए स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय है।

मोहम्मद अली रोड

mohammad ali road in mumbai

अगर आप नॉन-वेज लवर है, तो यह जगह आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। शाकाहारी भोजन का लुत्फ उठाने के लिए सीधे मोहम्मद अली रोड जाएं। मसालेदार मटन करी, रसीले कबाब, चटपटे सीख और बिरयानी का मजा लेना न भूलें। इस रोड की तरफ बढ़ते हुए ही आपको नॉन-वेज डिशेज की खुशबू लुभाने लगेगी। एक ही जगह पर आप वह सारी चीजें का सकते हैं, जो आपने सोचा हो।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के दादर-ईस्ट के मार्केट को कर रहे हैं एक्सप्लोर तो इन स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें मजा

दादर

एक कहावत है, 'वेन इन रोम, डू एज द रोमन्स डू'...यह मुंबई के लिए भी फिट बैठती है। अगर आप मुंबई में हैं, तो आपको नाश्ता भी मुंबईकर के जैसे करना चाहिए। बढ़िया नाश्ते के लिए, लोकप्रिय स्थानीय जगह आस्वाद जाएं। दादर के सेंटर उपनगर शिवाजी नगर में स्थित, यह जगह तीन दशकों से भी ज्यादा समय लोगों को लुभा रही है। यहां पर क्षेत्रीय महाराष्ट्रीयन व्यंजन परोसे जाते हैं। मिसल पाव के लिए यह जगह बेस्ट मानी जाती है। आप यहां जाएं, तो इसे जरूर आजमाएं।

सीएसटी स्टेशन

cst station street food in mumbai

बिना पाव के एक मुंबईकर रह नहीं सकता है। वैसे तो पाव पुर्तगाली शासन के दौरान भारत आया था। तब से मुंबई में पाव प्रेम जारी है। आमतौर पर इसे मसली हुई सब्जियों की गाढ़ी लाल करी के साथ परोसा जाता है, जिसमें भरपूर मात्रा में मक्खन, नींबू का रस और थोड़ा कच्चा प्याज होता है। वैसे तो पाव भाजी आपको शहर भर में दर्जनों स्टॉल्स पर मिलेंगे। मगर सीएसी मेट्रो से गुजरें, तो वहां पर कैनन पाव भाजी सेंटर जरूर जाएं और बढ़िया पाव भाजी का मजा उठाएं।

फोर्ट

बड़े-बड़े रेस्तरां छोड़िए और इस हिडन जेम को एक्सप्लोर कीजिएगा। फोर्ट में पंचम पूरीवाला नाम से पॉकेट फ्रेंडली कैफे है। ऐसा माना जाता है कि इस कैफे का इतिहास अंग्रेजों द्वारा भारत में शुरू की गई पहली ट्रेन से भी पुराना है। पेट भरकर लंच करा हो, तो यहां का कॉम्बो ट्राई कीजिएगा। एक गिलास लस्सी, आलू की सब्जी और पूड़ी खाकर आप भी वाह-वाह करते नहीं थकेंगे। फोर्ट के मालिक से जुड़ी पौराणिक कहानियां सुनने का मौका मिलेगा वो अलग।

चर्चगेट

अब खाना के बाद आइसक्रीम खाने का मन भी करेगा ही। इतनी भीषण गर्मी में आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है। यदि आप चर्चगेट जा रहे हैं, तो के. रुस्तम में रुककर आइसक्रीम सैंडविच का मजा ले लीजिएगा। ब्लैक करंट से लेकर कॉफी, कच्ची कैरी, बादाम क्रंच, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट और कई अन्य फ्लेवर की भरमार आपको यहां मिलेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि यह तो आपको आइसक्रीम वाले के यहां भी मिलेगा, लेकिन जो मजा आपको यहां की आइसक्रीम खाकर आएगा, वो वेंडर्स नहीं दे पाएंगे। सबसे खास बात यह सबसे पुराना और प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर्स में एक है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड, खाते ही आ जाएगा मजा

चौपाटी

chowpatty street food in mumbai

मुंबई की बात हो और चौपाटी का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। यहां आपको मजेदार वड़ा पाव से लेकर गोलगप्पे और भेल बेचने वालों की भरमार दिखेगी। लोग अपनी फैमिली के साथ यहां आते हैं। समुद्र को निहारते हुए अच्छा समय बिताते हैं और यहां पर स्ट्रीट फूड का मजा लेते हैं। समुद्र तट पर लाइन में लगे स्टॉल्स में आप अन्य कई चीजें पा सकते हैं। अगर हम सलाह दें, तो स्वादिष्ट पानी पुरी का मजा लेने के लिए आपको स्टॉल नंबर 11- बादशाह पर जरूर जाना चाहिए।

इसके अलावा जावेरी बाजार, भेंडी बाजार, कोलाबा और चेंबूर जैसी कितनी सारी जगहें जहां आपको मुंबई अपने स्ट्रीट फूड से रूबरू करवाती है। आपको मुंबई में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

हमें उम्मीद है ये लिस्ट आपकी नेक्स्ट ट्रिप के लिए काम आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP