मुंबई का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में वहां की खचाखच लोगों से भरी ट्रेन, ऑडिशन देते हुए लोग और चाव से मुंबई की फेमस डिश खाते हुए लोग नजर आते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई शहर की बात ही निराली है। अगर आपको अच्छा और स्वादिष्ट खाना खाना पसंद है, तो मुंबई आपके लिए एक दम बेस्ट जगह है।
यहां आपको खाने की सबसे ज्यादा वैरायटी मिल जाएगी। हालांकि, इस बात को लेकर हमेशा डिबेट होती रही है कि मुंबई से ज्यादा दिल्ली का खाना बेस्ट है। मगर हर जगह का अपना अलग ही स्वाद होता है, जिसे अपने हिसाब से टेस्ट कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आप कुछ बेहतर फूड की तलाश में हैं, तो आज हम आपके लिए मुंबई के फेमस बेकरी आइटम्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका स्वाद आपको अपनी जिंदगी में एक बार तो लेना चाहिए।
मुंबई की बात हो और बन मस्का का नाम न लिया जाए। ऐसा हो ही नहीं सकता, यहां के लोग बन मस्का बहुत ही चाव से खाता है। आपको बड़े होटल से लेकर ठेल तक आसानी से बन मस्का मिल जाएगा। बन मस्का में क्रस्टी बन के साथ जमकर मक्खन लगाया जाता है और यह बेहद ही सॉफ्ट होता है। इसके साथ ही बन मस्का का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे दूध वाली चाय के साथ खाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- इन तरीकों से करें बेकरी आइटम को स्टोर, नहीं होंगे जल्दी खराब
क्या आप भी ट्राई करना चाहेंगे मुंबई का फेमस बन मस्का तो अगली बार जब भी मुंबई जाएं तो एक बार बन मस्का का स्वाद जरूर चखें और अगर आप सबसे बेहतरीन बन मस्का खाना चाहते हैं तो आपको कयानी, धोबी तलाव जाना चाहिए।
केक तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन क्या कभी मावा केक खाया है वो भी मुंबई का फेमस मावा केक। यहां पर बहुत ही स्वादिष्ट तरीके से तैयार किया जाता है। इसे मावा, मैदा, चीनी और विभिन्न बेकिंग सामग्री के मिश्रण से तैयार किया जाता है। मावा केक का स्वाद और बनावट इसे अन्य केकों से अलग बनाते हैं।
वैसे तो यह खास अवसरों और त्योहारों पर बनाया जाता है, लेकिन मुंबई में इसे स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। इसका स्वाद और खुशबू हर एक बाइट में ताजगी और मिठास का अहसास कराते हैं। इसलिए जब भी मुंबई जाएं, तो यहां का मावा केक जरूर ट्राई करें।
आसपास की बेकरी शॉप पर अक्सर आपको क्रीम रोल देखने को मिल जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि क्रीम रोल मुंबई के फेमस बेकरी आइटम्समें से एक है। यहां चलते-फिरते आपको क्रीम रोल देखने और खाने को मिल जाएंगे। इसका दाम कम होने के साथ-साथ स्वाद भी जायकेदार होता है।
क्रीम रोल खासकर बच्चों को खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आप मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की फूड लिस्ट में क्रीम रोल को जरूर शामिल करें। इसका स्वाद और बनावट यकीनन आपको दिल्ली वाले क्रीम रोल से अलग लगेगी।
बारिश के दिनों में चाय पकोड़ा, भजिया, वड़ा समेत कई तरह के स्नैक्स का मजा लिया जाता है। खासतौर पर बारिश का महीना चाय पकोड़े के लिए ही जाना जाता है। ऐसे में चाय पकौड़े के साथ से ऊब गए हैं या आपके घर अचानक कोई मेहनाम आ गए हैं, तो थोड़ा स्नैक्स में चेंज लाएं और मुंबई के जीरा बिस्कुट खिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं बेकरी जैसा ब्रेड क्रीम रोल, जानें रेसिपी
ये चाय के मिठास के साथ पेयर होने वाले परफेक्ट बिस्कीट हैं। इन्हें अदरक वाली चाय के अलावा दूध या रेड टी के साथ भी परोस सकते हैं। अगर आपको मुंबई के फेमस जीरा बिस्कुटचाहिए, तो किसी अच्छी शॉप से ऑर्डर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।