Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

घर पर बनाएं बेकरी जैसा ब्रेड क्रीम रोल, जानें रेसिपी

बच्चों को क्रीम रोल बेहद पसंद होता है, ऐसे में इन आसान स्टेप्स के साथ आप घर पर ही बेकरी जैसा क्रीम रोल बना सकती हैं।
Updated:- 2022-01-31, 11:15 IST
cream roll

आसपास की बेकरी शॉप पर अक्सर आपको क्रीम रोल देखने को मिल जाते हैं। खासकर बच्चों को क्रीम रोल खाना बेहद पसंद होता है, ऐसे में आज के रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको क्रीम रोल बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इस क्रीम रोल को तैयार करने में केवल 10 से 15 मिनट का समय लगता है, जिसके बाद आपका क्रीम रोल बड़ी आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं क्रिस्पी और टेस्टी ब्रेड क्रीम रोल की आसान रेसिपी।

ब्रेड क्रीम रोल रेसिपी Recipe Card

आज हम आपको ब्रेड क्रीम रोल बनाने का बेहद आसान तरीका बताएंगे।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Pragati Pandey

Ingredients

  • व्हिप क्रीम या हंग कर्ड- 100 ग्राम
  • चीनी- स्वादानुसार
  • ब्रेड स्लाइस -4 ब्रेड
  • मक्खन- 2 टेबल स्पून

Step

  1. Step 1:

    ब्रेड क्रीम रोल बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में गाढ़ी दही और आइसिंग शुगर मिलाएं। आप चाहें तो कर्ड की जगह व्हिप क्रीम मिला सकती हैं।

  2. Step 2:

    इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनीरों को कट करके बेल लें।

  3. Step 3:

    फिर ब्रेड की स्लाइस को 3 टुकड़ों में काट लें और रोल कोन पर अच्छे से लपेट दें।

  4. Step 4:

    अब रोल पर बटर लगाकर माइक्रोवेव की मदद से 7 मिनट तक बेक करें। बेक हो जाने के बाद रोल को कुछ देर ठंडा होने दें।

  5. Step 5:

    आखिर में रोल के अंदर क्रीम की फिलिंग करें और ऊपर चेरी डालकर सर्व करें।

बनाने का तरीका-

bread cream roll recipe

  • ब्रेड क्रीम रोल बनाने के लिए सबसे हंग कर्ड यानी गाढ़ी दही लें। दही को गाढ़ा करने के लिए उसे मलमल के कपड़े में लपेटकर थोड़ी देर के लिए कहीं लटका कर रख दें इससे आपकी हंग कर्ड तैयार हो जाएगी।
  • जब हंग कर्ड बन जाए तो उसमें आइसिंग शुगर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाली व्हिप क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • फिर ब्रेड स्लाइस लें और किनारों को कट कर लें और ब्रेड को बेलन की मदद से बेल लें, इसके बाद ब्रेड स्लाइस को 3 टुकड़ो में बांट लें।
  • अब क्रीम रोल कोन लें और ब्रेड के स्लाइस पर पानी लगाकर क्रीम रोल का शेप तैयार कर लें।
  • इसके बाद माइक्रोवेव की मदद से रोल को 5 से 7 मिनट तक 200 डिग्री पर बेक करें।
  • जब रोल बेक हो जाए तो कुछ देर इसे ठंडा होने के लिए रख दें, जब रोल ठंडा हो जाए तो उसमें कोन की मदद से क्रीम फिल करें।
  • आखिर में रोल क्रीम के ऊपर चेरी या जेम्स से सजावट करें। इन आसान स्टेप्स के साथ आपका क्रीम रोल तुरंत बनकर तैयार हो जाएगा।

तो यह थी क्रीम रोल की रेसिपी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी टेस्टी रेसिपीज के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepick, google searches

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।