गाजियाबाद में इन जगहों पर मिलता है लाजवाब स्ट्रीट फूड, दोस्तों संग जरुर करें एक्सप्लोर

भारत देश में हर कोई खाने-पीने का शौकीन होता है और फूडी होना लाजमी भी है। यहां आपको हर गली और चौराहे के नुक्कड़ पर ठेले और कई दुकानें मिल जाएंगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोग को खाने-पीने के बेहद प्रेमी होते हैं। यहां आपको कदम-कदम पर एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का स्वाद मिल जाएगा। यहां की पुरानी दुकानों की डिशेज का स्वाद आज भी सालों बाद दिल जीत लेता है। काफी दूर शहरों से भी लोग इनका स्वाद लेने आते हैं। इसके अलावा एनसीआर में स्ट्रीट फूड का भी खूब चलन है। यहां के हर एरिया में आपको स्ट्रीट फूड की स्टॉल्स देखने को मिल जाएंगी। इन स्ट्रीट फूड के खाने का स्वाद हर किसी को खींच ले जाता है।
कुछ लोग होटल और बड़े रेस्टोरेंट्स के बजाय ठेले पर खड़े होकर फूड एन्जॉय करना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां आपको फ्रेश फूड के साथ तरह-तरह की वैरायटी भी मिल जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर के एक शहर गाजियाबाद के कुछ फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं। यह शहर शॉपिंग के अलावा अपने बेहतरीन फूड के लिए भी फेमस है। यहां आपको कई मार्केट में स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ उठाने को मिल जाएगा। वीकेंड पर आप दोस्तों संग इनको एक्सप्लोर कर सकती जहां। आइए देखें गाजियाबाद के कुछ फेमस स्ट्रीट फूड की लिस्ट और लोकेशन ।
गाजियाबाद के फेमस स्ट्रीट फूड
पंडित जी पकौड़े वाले
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट नयागंज में स्थित पंडित जी पकौड़े वालों की दुकान सालों से चली आ रही है। सर्दियों के मौसम में आप दोस्तों की टोली बनाकर के बार जरूर इनके तरह-तरह गर्मागर्म स्वादिष्ट पकौड़ों का स्वाद के बार जरूर चख लें। इनकी स्टॉल पर आपको आलू, बैंगन, पालक, प्याज, गोभी समेत कई तरह के पकौड़ों का जायका मिलेगा। पकौड़ों के साथ इनकी इनकी चटनी और फ्राई मिर्ची का स्वाद भी बेहतरीन होता है। सन 1995 से यह लोगों को अपने पकौड़ों का स्वाद चखा रहे हैं। आज इनकी तीसरी पीढ़ी यह पकौड़े बेच रही है। सुबह 8 बजे से इन दुकान खुल जाती है और शाम तक खुली रहती है। पकौड़ों के अलावा यहां आपको पानी-पूरी, ब्रेड पकौड़ा, आलू टिक्की और समोसे भी मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: साल 2024 में इन नए ट्रेंड्स ने स्ट्रीट फूड की बदली तस्वीर, महंगे और एग्जॉटिक आइटम्स ने किया इंप्रेस
विजय हॉट डॉग
गाजियाबाद के वसुंधरा में आपको शॉपिंग के साथ कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। यहां आपको अधिकतर कॉलेज स्टूडेंट्स खाते-पीते मिल जाएंगे। इस बाजार में आपको स्ट्रीट फूड में कई ऑप्शन मिल जाते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें चुन सकती हैं। आज आपको वसुंधरा में स्थित विजय हॉट डॉग स्टॉल के बारे में बताने जा रहे हैं। आप जब भी इस जगह जाएं तो एक बार जरूर इनका हॉट डॉग खाइएगा। मुझे तो इनके हॉट डॉग का टेस्ट काफी पसंद आता है। मैं जब भी गाजियाबाद जाती हूं। स्पेशल वसुंधरा इनके हॉट डॉग जरूर खाने जाती हूं। इसकी कीमत भी मात्र 70 रुपये है। इनकी स्टॉल एक सोसाइटी के बाहर स्ट्रीट फूड मार्केट में लगती है।
लालचंद दही भल्ले
गाजियाबाद के आरडीसी मार्केट में कई सालों से लालचंद दही भल्ले वाले अपने जायकेदार दही भल्लों से ग्राहकों का दिल जीत रहे हैं। इनकी स्टॉल खुलने के एक घंटे के अंदर ही सभी दही भल्ले बिक जाते हैं। करीब 30 साल से यह दही भल्ले बेचे जा रहे हैं। इनके सॉफ्ट दही भल्लों और चटनी का स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है। यह दही भल्ले और चटनी में ऑर्गेनिक मसालों का इस्तेमाल करते हैं। इनकी एक दुकान ग्रेटर नोएडा में भी है।
ये भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली जाएं तो यह 5 स्ट्रीट फूड जरूर खाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।