नोएडा की इन जगहों पर मिलते हैं बेस्ट गोलगप्पे, आप भी चटकारे लेकर खाएंगे

आजकल गोलगप्पे न सिर्फ महिलाएं बल्कि बच्चों के भी फेवरेट हैं। क्योंकि गोलगप्पे एक ऐसी चीज है जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ ही जाता है। इसलिए हर गली मोहल्लों में आपको गोलगप्पे वाले मिल जाएंगे, लेकिन कहा जाता है कि दिल्ली और इसके आसपास कई ऐसे गोलगप्पा स्पॉट्स हैं जहां आप चटकारे लेकर पानी पूरी का लुत्फ उठा सकते हैं।
लेकिन आज हमारी सीरीज 'मेरे शहर का जलवा' में नोएडा के बेस्ट प्लेसेस को चुना है, जहां का खान-पान लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस सीरीज के चलते हम इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नोएडा की कुछ शानदार जगहों से रूबरू करवाएंगे, जहां आप स्ट्रीट फूड और गोलगप्पे का मजा ले सकें।
पिछले हफ्ते हमने आपसे नागपुर शहर में तरी पोहा, नवी मुंबई के मिसल पाव के बेस्ट और फेमस प्लेसेस के बारे में बताया था। वहीं इस बार हम आपके लिए नोएडा में स्थित बेस्ट और फेमस गोलगप्पा स्पॉट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप भी कई तरह के स्वादिष्ट गोलगप्पे खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
ब्रह्मपुत्र मार्केट (Brahmaputra Market)
अगर आप अपने दोस्तों के साथ नोएडा के फेमस गोलगप्पे खाना चाहते हैं, तो आप सेक्टर 29 में स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। क्योंकि यहां बेस्ट गोलगप्पे मिलते हैं, जिसे खाने के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ती है। यहां के पानी का तीखापन और चटपटा स्वाद आपकी टेस्ट बड्स को पूरी तरह से जगा देगा। साथ ही, आप इसके आसपास कई स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे, जिसका स्वाद ही कुछ ऐसा है कि आपका मन खुश हो जाएगा।
पता- 865, महर्षि दयानंद मार्ग, सेक्टर 29 नोएडा
इसे जरूर पढ़ें-नवी मुंबई की इन जगहों पर मिलता है मजेदार मिसल पाव, आप भी जरूर करें ट्राई
पुचका आहा (Puchka Aahaa)
आप नोएडा में स्थित पुचका आहा पर चटपटे गोलगप्पे और मसालेदार पानी का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि कहा जाता है कि यह नोएडा का बेस्ट और सबसे फेमस गोलगप्पे स्पॉट्स है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के गोलगप्पे पानी मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। आपको यहां सूजी से लेकर आटे के गोलगप्पे का स्वाद उठाने का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
पता-कैफे नेक्स्ट डोर लोटस गोले वार्ड, सेक्टर 100 नोएडा
मिन्टी गोलगप्पे वाला
आप सेक्टर 75 में स्थित मिन्टी गोलगप्पे वाले के यहां पानी पूरी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के गोलगप्पे खाने का मौका मिलेगा आप यहां सूजी के, आटे के गोलगप्पे खा सकते हैं। आपको कई तरह का पानी भी मिल जाएगा, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से लुत्फ उठा सकते हैं।
कहा जाता है कि यहां गोलगप्पे आलू और छोले के साथ सर्व किए जाते हैं। साथ ही, अगर आपको दही वाले गोलगप्पे खाने हैं, तो आप इसका भी यहां लुत्फ उठा सकते हैं। (नोएडा के फेमस चाइनीज स्ट्रीट फूड)
पता- प्लॉट 11, गोल्फ स्ट्रीट मार्ट, सेक्टर 75 नोएडा
इसे जरूर पढ़ें-नागपुर की जनता ने बताया अपने शहर के बेस्ट तरी पोहा प्लेस के बारे में, आप भी जान लें
आप भी गोलगप्पा का मजा लेकर अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें। ये जगहें आपने हम तक भेजी हैं अगर ऐसी और भी प्लेसेस हैं, तो उन्हें हमारे साथ शेयर करने से बिल्कुल न चूकें। हमें उम्मीद है कि हमारी यह सीरीज आपको पसंद आ रही होगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही फूड रिव्यूज के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।