Gurgaon Clubs For Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर पार्टी के लिए बेस्ट हैं गुड़गांव के ये क्लब्स

हर साल लोग फ्रेंडशिप डे को बहुत खास तरह से मनाते हैं। भारत समेत दूसरे और भी देशों में अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज समेत दूसरे बच्चे और लोग इस दिन को बहुत खुशी से फ्रेंडशिप डे बैंड बांधकर मनाते हैं। बहुत सी महिलाएं इस दिन अपनी सहेलियों संग थीम पार्टी करती हैं, तो आज कल के युवा और नौजवान लोग इस दिन दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाते हैं, नहीं तो क्लब या नाइट हाउस में पार्टी करते हैं। ऐसे में यदि आप दिल्ली एनसीआर या गुड़गांव में रह रहे हैं, तो फ्रेंडशिप डे पर गुड़गांव के इन बढ़िया क्लब पर जरूर जाएं।
सोई 7 पब एंड ब्रुअरी प्लांट
इस रेस्तरां में थाई, जापानी और चाइनीज भोजन के साथ, डांस म्यूज, ड्रिंक्स, थर्सडे लेडीज नाइट्स और बढ़िया सर्विस की व्यवस्था है। दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाने के लिए क्लब में जरूर जाएं।
स्थान: साइबर हब
समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
दो के लिए लागत: ₹ 2100 तक
7 डिग्री ब्रौहौस

यह क्लब माइक्रोब्रुअरी क्लब है जो अपने जर्मन बियर और कॉकटेल के लिए मशहूर है। 7 डिग्री ब्रौहौस को गुड़गांव केबेस्ट क्लब या पब में से एक माना जाता है। यहां के डेकोरेशन से लेकर ड्रिंक्स और फूड सभी चीजें कस्टमर को बहुत पसंद आती है।
स्थान: गोल्फ कोर्स रोड
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक
दो लोगों के लिए लागत: ₹ 3000 तक
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए नाइट लाइफ का मजा
फिल्ट्रे - द बिस्ट्रो

फिल्ट्रे द बिस्ट्रो अपनी अनोखी सजावट (डेकोरेशन टिप्स) और खाने में सलाद , चाट , पिज्जा , पास्ता , चावल और भारतीय ब्रेड के लिए फेमस है। इस साल दोस्तों के साथ इस जगह पर जाएं और एक अनोखे जगह का एक्सपीरियंस लेकर खूब सारे पिचर्स सोशल मीडिया पर शेयर करें।
स्थान: सेक्टर 29
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक
दो लोगों के लिए लागत: ₹ 1500 तक
आफ्टर स्टोरीज

एप्पल साइडर , म्यूनिख व्हीट, बेल्जियन विट और इंग्लिश ब्राउन एले जैसे डोमेस्टिक ब्रू की बेहतरीन सीरीज के साथ-साथ डेकोरेट किए गए इंटीरियर और खाने में पिज्जा, रिसोट्टो, बर्गर जैसे बेहतरीन व्यंजनके लिए मशहूर है।
स्थान: सेक्टर 29
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक
दो लोगों के लिए लागत: ₹ 1500 एवरेज
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इन 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट में पहुच जाएं अपने फैमली के साथ
ये रहे गुड़गांव के कुछ बेहतरीन पब्स और क्लब जहां इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों के साथ जाएं और एक नई मैमोरी बनाएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।