How to Make Perfect Ice Cream: घर की आइसक्रीम मार्केट जैसी स्मूथ क्यों नहीं बन रही? जानें कारण

घर पर बनी हुई आइसक्रीम कभी ज्यादा बर्फीली बन जाती है, तो कभी उसमें वो क्रीमी टेक्सचर नहीं आता जो बाहर मिलने वाली आइसक्रीम में रहता है। ऐसा लगता है जैसे बर्फ खा रहे हैं, लेकिन इसमें वो टेस्ट नहीं है।
Updated:- 2026-05-25, 15:37 IST
image

आइसक्रीम केवल बच्चों को नहीं बल्की हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। यही कारण है कि महिलाएं अब घर पर ही आइसक्रीम बनाने लगी हैं। माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे बाहर की ज्यादा प्रोसेस्ड वाली चीजें कम खाएं। हालांकि, घर पर आइसक्रीम बनाने के बाद भी बच्चों को इसका मार्केट जैसी नहीं लगता। बच्चे एक-दो बार खाने के बाद फिर से बाहर वाली आइसक्रीम की जिद करने लगते हैं। आपकी भी आइसक्रीम अगर अच्छी नहीं बन रही हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आइसक्रीम बनाने का सही तरीका और क्यों यह बाहर जैसी नहीं बन रही है इसके कारण बताएंगे।

दूध में पानी मिलाना

अगर दूध में पानी ज्यादा मिला हुआ है, तो इसमें क्रीमी स्मूथ टेक्सचर नहीं आ पाता। जब आप इसे खाने जाती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे इसमें पानी या बर्फ जमा हुआ है। इसके साथ ही कई महिलाएं इसमें क्रीम नहीं मिलाती, इसकी वजह से भी यह मार्केट जैसी स्मूथ नहीं बनती। दूध और क्रीम का सही बैलेंस होगा, तो यह बिलकुल परफेक्ट बनेगी।

इसे भी पढ़ें- How to Keep Kitchen Cool: भयंकर गर्मी में भी 'कूल-कूल' रहेगा किचन, बस खाना बनाते समय फॉलो करें ये स्मार्ट हैक्स

Why is my ice cream hard and not creamy

बैटर को अच्छे से मिक्स नहीं करना

आइसक्रीम का बैटर जितना ज्यादा आप मिलाएंगी, उतनी ही यह स्मूद बनती है। आप चाहें, तो इसे मिक्सी में घूमा सकती है, जिससे यह और भी ज्यादा सॉफ्ट बनेगी। बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला बैटर होगा, तो यह बाहर जैसी नहीं बनेगी।

Ice Cream making tips

फ्रीजर का तापमान सही न होना

आइसक्रीम का परफेक्ट न बनने का एक कारण फ्रीजर भी हो सकता है। बार-बार फ्रिजर खोलती रहेंगी या तापमान एक सामान नहीं रहेगा, तो यह सही से जम नहीं पाती। आइसक्रीम सही तरह सेट हो, इसलिए तापमान एक सामान रहना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- नौतपा स्पेशल: 9 दिनों की तपती गर्मी में किचन का काम लगेगा आसान, बस बदल लें अपनी ये छोटी सी आदतें

Ice cream ko soft aur creamy kaise banaye

सही कंटेनर का इस्तेमाल न करना

आइसक्रीम को किसी भी बर्तन में बनाएंगी, तो यह परफेक्ट कैसे बनेगी। इसके लिए सही कंटेनर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। एयरटाइट कंटेनर न होने पर स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि ऐसे डिब्बे का इस्तेमाल करें, जिसमें से हवा बिलकुल भी बाहर न निकले।

Homemade ice cream me barf kyu jam jati hai

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।