गर्मियों में बनाएं ठंडा-ठंडा तरबूज़ का मिल्क शेक

गर्मियां शुरू हो गई हैं और ये वक्त कुछ ऐसा होता है जहां ज्यादा से ज्यादा ठंडा और मीठा पीने का मन करता है। हो भी क्यों न तपती धूप के बाद हमारा कंफर्ट फूड कुछ ठंडा ही होता है। अब कोल्डड्रिंक पीना तो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खराब होता है, लेकिन हम घर पर स्वादिष्ट मिल्कशेक तो बना ही सकते हैं। अक्सर लोग स्ट्रॉबेरी और मैंगो मिल्कशेक के बारे में सोचते हैं, लेकिन क्यों न हम इस बार तरबूज़ का मिल्कशेक ट्राई करें? तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट मिल्कशेक की रेसिपी।
वॉटरमेलन मिल्कशेक Recipe Card
तरबूज़ से बनने वाले इस मिल्कशेक को आप दूध और कंडेंस मिल्क दोनों की मदद से बना सकते हैं। बस रेसिपी में थोड़ा सा बदलाव करना होगा।
Ingredients
- 1 कप तरबूज़ के पीस (बिना बीज वाले)
- 1/4 कप कंडेंस मिल्क या 2 कप दूध
- 1.5 कप पानी (सिर्फ कंडेंस मिल्क यूज करने पर)
- 1/2 वनीला एक्सट्रैक्ट (ऑप्शनल)
- अपने पसंद की आइसक्रीम
- थोड़े से आइसक्यूब्स
- स्वादानुसार शक्कर (अगर दूध यूज कर रहे हैं तो)
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप तरबूज़ के बीज निकाल दें।
- Step 2:
अब एक ब्लेंडर में आइसक्रीम छोड़कर सारी सामग्री के साथ मिलाएं।
- Step 3:
इसे अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी आने तक ब्लेंड करें।
- Step 4:
अब इसे ग्लास में सर्व करें और ऊपर से आइसक्रीम के क्यूब्स डालें।
- Step 5:
आपका वॉटरमेलन मिल्कशेक तैयार है।
विधि-
- इसे बनाना काफी आसान है, लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि तरबूज़ ताज़ा कटा हुआ होना चाहिए और कंडेंस मिल्क ठंडा होना चाहिए। तरबूज़ बादी होता है इसलिए अगर आप इसे ज्यादा देर तक काटकर रख देंगे तो ये मिल्कशेक गैस कर सकता है।
- इसमें सम सीधे दूध का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं क्योंकि तरबूज़ और दूध एकसाथ मिलाना सही ऑप्शन नहीं माना जाता है। इसकी जगह आप चाहें तो लो फैट योगर्ट मिलाकर वॉटरमेलन स्मूदी बना सकते हैं।
- आप वॉटरमेलन मिल्कशेक बनाने के लिए ठंडे तरबूज़ के पीस, कंडेंस मिल्क, पानी, वनीला एक्सट्रैक्ट (ऑप्शनल) आदि फूड प्रूसेसर में डालें।
- अगर आप दूध का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि ये दूध उबला हुआ और ठंडा किया हुआ होना चाहिए। यानि दूध को उबाल कर कम से कम 4-5 घंटे फ्रिज में रख दें।
- इस मिल्कशेक को अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी मिलने तक ब्लेंड करें और फिर ग्लास में आइसक्रीम के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।