Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

हर तरह के व्रत में खाई जा सकती है अखरोट की पकौड़ी, बनाना है आसान

अगर आप व्रत रखती हैं और उस दिन केवल सात्विक भोजन ही खाती हैं तो अखरोट की पकौड़ी खाएं। ये क्रिस्पी और टेस्टी व हेल्दी भी होते हैं।
Updated:- 2018-11-01, 12:38 IST
walnut pakoda recipe article

इंडिया में ऐसा एक भी घर नहीं होगा जहां किसी तरह का व्रत नहीं किया जाता होगा। हर एक घर में एक महिला जरूर होती है जो व्रत करती ही है। व्रत के दिन शाम को पूजा कर खाना खाया जाता है। अगर आप या आपकी मां ऐसा कई व्रत रखती हैं तो उसे व्रत वाले दिन शाम को अखरोट की पकौड़ी बनाकर खिलाएं। ये टेस्टी तो होते ही हैं, हेल्दी भी होते हैं। ये रही इसकी रेसिपी- 

ऑब्जेक्टिव्स

  • रेसिपी टाइप : वेज
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : सिर्फ 20 मिनट

अखरोट की पकौड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

walnut pakoda recipe inside

  • 1 कप अखरोट 
  • 2 बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा 
  • बारीक कटी हुई 5 हरी मिर्च 
  • बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया 
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट 
  • चुटकीभर सेंधा नमक 
  • घी तलने के लिए 
  • पानी जरूरत के अनुसार 

अखरोट की पकौड़ी बनाने की विधि

walnut pakoda recipe inside

  • अखरोट की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा लें। उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, सेंधा नमक, थोड़ा सा घी और पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। 
  • जब घोल बन जाए तब अखरोट डाल दें। 
  • अब एक कढ़ाही को आंच पर रखें। फिर इसमें घी डालें और उसे गरम करें।  
  • घी के गरम होते ही पकौड़ियां डालकर सुनहरा होने तक तलें।

 

अखरोट की पकौड़ियां तैयार है। अब इसे चटनी के साथ सर्व करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।