सब्जी से भी ज्यादा टेस्टी बनती है तुरई की चटनी, जानें रेसिपी

तुरई की सब्जी बारिश के दिनों में अच्छी क्वालिटी में मिलती है। तुरई से जूस, पकौड़े और सब्जी समेत कई सारी रेसिपी बनाई जाती है। तुरई की सब्जी बनाने में बहुत आसान होती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। बारिश के दिनों में इससे कई सारी चीजें बनाकर खाया जाता है, हेल्थ के लिए भी तुरई की सब्जी बहुत अच्छी मानी गई है। अक्सर लोग इससे सब्जी और पकौड़ी बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी तुरई की चटनी खाई है। स्वाद और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर इसकी चटनी बहुत आसानी से बनाई जा सकती है, चलिए बिना देर किए आज हम आपको तुरई की चटनी बनाने की विधि बता दें।
तुरई चटनी रेसिपी Recipe Card
तुरई चटनी रेसिपी
Ingredients
- तुरई (तोरी) - 250 ग्राम (छोटी-छोटी टुकड़ों में कटी हुई)
- हरी मिर्च - 2-3 (स्वाद अनुसार)
- लहसुन की कलियां - 4-5
- इमली - 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
- तिल (सफेद) - 1 बड़ा चम्मच
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता - 5-6 पत्तियां
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- सरसों के बीज - 1/2 छोटा चम्मच
- हींग - चुटकी भर
Step
- Step 1:
तुरई को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और तिल को हल्का भूनकर अलग रखें।
- Step 2:
पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, सरसों के बीज, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
- Step 3:
तुरई, लहसुन और हल्दी डालकर नरम होने तक पकाएं, फिर ठंडा करें।
- Step 4:
मिक्सर में भुने हुए तिल, पकी हुई तुरई, इमली और नमक डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। चटनी गाढ़ी हो तो थोड़ा पानी मिलाएं।
- Step 5:
बेहतर स्वाद के लिए कच्चा नारियल और मूंगफली भी डाल सकते हैं।
तुरई की चटनी बनाने की विधि:

- तुरई को अच्छे से धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक पैन में तिल को हल्का भून लें और अलग रख दें।
- उसी पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालें, उसमें जीरा, सरसों के बीज और हींग डालें। जब सरसों के बीज चटकने लगे, तो इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
- अब तुरई के टुकड़े, लहसुन की कलियां और हल्दी पाउडर डालें। तुरई को नरम होने तक पकाएं। तुरई के पकने के बाद इसे ठंडा होने दें।
- एक मिक्सर जार में भुना हुआ तिल, पकी हुई तुरई, इमली और नमक डालें।
- इसे पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अगर चटनी गाढ़ी हो रही हो, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
- आप चाहें, तो बेहतर स्वाद के लिए कच्चा नारियल और थोड़ा भुना हुआ मूंगफली का दाना भी डल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में नहीं हो रहा है खाना बनाने का मन, तो ट्राई करें ये वन पॉट मील
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।