पकोड़े खाना हम सभी को पसंद है, भारत में लोग पकोड़े खाना खूब पसंद करते हैं। अक्सर आपने सुना होगा की पकौड़े और भजिया केवल मानसून में रिमझिम बारिश के साथ खाए जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि कड़कती ठंड में गरमा गरम चाय और कुरकुरे पकोड़े हो जाए तो चाय का स्वाद और पेट की भूख दोनों ही बढ़ जाती है। जो लोग एक प्लेट पकोड़े खाने वाले होते हैं, वो खाते खाते कब दो से तीन प्लेट पकोड़े हजम कर जाते हैं पता ही नहीं चलता। पकोड़े प्याज, आलू और ब्रेड से नहीं बल्कि सर्दियों में आने वाले कई तरह के मौसमी सब्जी से बनाकर खाए जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकोड़े के बारे में बताएंगे जिसे आपको सर्दियों में चाय के साथ जरूर ट्राई करना चाहिए।
पालक साग से बनाएं क्रिस्पी पकोड़े
- पालक साग भी सर्दियों में अच्छी मात्रा में मिल जाती है। इसे बनाने के लिए आप एक बाउल में बेसन, कॉर्न फ्लोर अजवाइन, नमक, लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
- पकोड़े बनाने के लिए पालक के पत्तों को काटे नहीं बल्कि डंठल तोड़कर साफ पानी से धो लें और पानी पोंछकर अलग रखें।
- अब पत्तों को बेसन में डुबोएं और अच्छे से कोट करके गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें।
- सेंकने के बाद प्लेट में निकाले और कैचप एवं मीठी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।
लाल साग का पकौड़ा
- लाल साग हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप लाल साग (साग रेसिपी) से पकौड़े बनाने के लिए लागा साग को अच्छे से तोड़कर काट लें और पानी से धोकर पानी निथार लें।
- अब लाल साग में बेसन, प्याज, नमक, हरी मिर्च और थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें।
- साग और बेसन को पानी डालकर फेंट लें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- तेल गर्म करने के लिए रखें और उसमें साग एवं बेसन के मिश्रण को डालकर सुनहरा होने तक तलें।
- तलने के बाद चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
- खाने में स्वादिष्ट और हेल्थ के लिए फायदेमंद इस पकौड़े को खाना हर कोई पसंद करेगा।
मेथी के पकोड़े
- सर्दियों में मार्केट में भरपूर मात्रा में मेथी साग उपलब्ध होती है, ऐसे में आप बाजार से ताजी-ताजी मेथी साग लाएं और उसे साफ धोकर पत्तियों को तोड़ लें।
- पत्तियों को काटकर उसे एक बाउल में रखें, साथ ही भाजी में बेसन, बारीक कटे हुए प्याज, हरा धनिया, नींबू, मिर्च और साबुत धनिया के बीज मिलाकर पानी डालें।
- पकोड़े के गोल को गाढ़ा रखें और क्रिस्पी बनाने के लिए मक्के या चावल का आटा मिलाकर अच्छे से फेंटकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब इसे गर्म तेल में थोड़ा थोड़ा डालें और सुनहरा होने तक मध्यम आंच में सेंक लें।
- चाय, चटनी और सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों