herzindagi
sannata raita benefits

यूपी स्टाइल सन्नाटा बनाने के लिए करें इस रेसिपी को फॉलो

गर्मियों में अक्सर लोग ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए यूपी-बिहार की फेमस सन्नाटा दही की खास रेसिपी लाए हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 16:16 IST

तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को अक्सर डिहाइड्रेशन और शरीर में गर्मी बढ़ने की शिकायत हो जाती है। लोग गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिसकी तासीर ठंडी हो और साथ ही तरल हो। ठंडी और तरल चीजें गर्मियों शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इस मौसम में अक्सर लोग छाछ, लस्सी और दही खाना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप छाछ, लस्सी और दही से ऊब गए हैं, तो आपके जुबान को नया टेस्ट देने के लिए आज हम आपके साथ सन्नाटा दही या सन्नाटा रायता की रेसिपी शेयर करेंगे। यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है और इसे पीने शरीर में गर्मी नहीं लगती और पेट की जलन से लेकर पानी की कमी तक कई सारी समस्याएं खत्म होती है। तो चलिए बिना देर किए फटाफट सन्नाटा दही बनाने की विधि के बारे में जान लेते हैं।

क्यों कहा जाता है सन्नाटा दही 

वैसे तो इसे साधारण दही और रायता कहा जा सकता था। लेकिन इस दही या रायते के स्वाद के कारण यूपी और बिहार में इसे सन्नाटा दही का नाम दिया है। अक्सर लोग रायता बनाने और दही खाने के लिए कम खट्टी या मीठी दही का उपयोग करते हैं। लेकिन सन्नाटा दही बनाने के लिए लोग बहुत अत्यधिक खट्टी दही का इस्तेमाल करते हैं। इस सन्नाटा दही को रुखा पिया जाता है और इसे पीने के बाद व्यक्ति कुछ मिनट तक सन्न रह जाता है, यानी वह बोलने की स्थिति में नहीं रहता है, इसलिए इसे सन्नाटा दही या रायता कहा गया। सन्नाटा दही पीने के कई फायदे हैं, जिसमें से एक है कि यह पेट में जमी गंदगी को निकालने में मददगार है। वहीं इसमें मिले हींग, पुदीने और खट्टी दही आंतों के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से पेट और आंत की समस्या के साथ-साथ गर्मी के कारण हुई कई तरह की परेशानी से राहत मिलती है।

सन्नाटा दही बनाने के लिए सामग्री

traditional sannata recipe for summer

  • 1 कप-खट्टी दही
  • 1 कप-पानी
  • 1/2 चम्मच-जीरा साबुत
  • 1/2 चम्मच-भुना जीरा
  • 2 चुटकी-सफेद नमक
  • 2 चुटकी-काला नमक
  • 1/2 चम्मच-हींग
  • 1/2 चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच-चाट मसाला
  • 1 चम्मच-सूखा पुदीना
  • 1 चम्मच-सरसों का तेल

इसे भी पढ़ें: Lesser Known Food: क्या है सांगरी की सब्जी, जो सिर्फ गर्मियों में मिलती है  

सन्नाटा बनाने की विधि

traditional sannata recipe for summer season

  • सन्नाटा बनाने के लिए खट्टी दही को अच्छे से पानी में मिक्स करें।
  • अब इसमें स्वाद के लिए भुना हुआ जीरा, सफेद और काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना के पत्ते और चाट मसाला डालकर मिक्स करें।
  • अब तड़का लगाने वाले चम्मच या बर्तन को गर्म करें और उसमें सरसों का तेल गर्म करने के लिए रखें।
  • तेल गर्म हो जाए तो उसमें साबुत जीरा डालकर चटका लें।
  • अब चम्मच को खट्टी दही के मिक्स में डालकर प्लेट से ढक दें।
  • आपका सन्नाटा दही तैयार है इसे हैवी खाना खाने के बाद जरूर पीएं।

यह विडियो भी देखें

सन्नाटा दही बनाने के टिप्स

  • सन्नाटा दही बनाने के लिए मुख्य सामग्री है खट्टी दही, इसलिए दही जितना खट्टा होगा स्वाद उतना अच्छा आएगा।
  • आप इसमें एक्स्ट्रा स्वाद के लिए धनिया पत्ती, कद्दूकस किए हुए खीरा और बूंदी का उपयोग कर सकते हैं।
  • दही यदि खट्टा न हो तब आप नींबू सत या सिट्रीक एसिड का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लंगड़ा से लेकर कलमी और दशहरी तक, इन प्रमुख आम के किस्मों को कैसे मिला ये नाम

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।