Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:07 AM IST

इस आसान तरीके से झटपट तैयार करें आम और पुदीने की चटनी, हर डिश के साथ खाने में आएगा मजा

Aam Raw Mango Pudina Chutney Recipe: यदि आपको भी गर्मियों के मौसम में आम और पुदीने की तीखी-खट्टी चटनी खाना पसंद है तो आज हम आपको इसे बनाने का एक आसान सा तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप हर डिश के साथ सर्व कर सकते हैं।
Updated:- 2025-04-08, 12:44 IST
Green Chutney Recipe

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम और हरा-हरा पुदीना ठेल पर खूब देखने को मिल जाएगा। इन दोनों से कई प्रकार की डिशेज का स्वाद बढ़ाया जाता है। साथ ही इन दोनों के मिश्रण से कई प्रकार की ड्रिंक्स भी तैयार की जाती हैं। जिसके सेवन से गर्मियों के मौसम में काफी पेट को काफी फायदा मिलता है। ऐसे में गर्मी में पुदीने का सेवन रामबाण बताया गया है। वहीं कच्चे आम को भी कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। खट्टे-खट्टे आम को कुछ लोग नमक के साथ भी खूब स्वाद लेकर खाते हैं।

वहीं इन कच्चे आम और पुदीने से गर्मियों के मौसम में चटनी भी काफी घरों में बनाई जाती है। गर्मी में बनने वाली इस चटनी का बेहतरीन स्वाद और खुशबू हर किसी के मन को भा जाता है। इस चटनी के रोजाना सेवन से आपको पेट संबंधी दिक्कत और लू, गर्मी आदि लगने की भी संभावना कम हो जाती है। ऐसे में अधिकतर घरों में इसे गर्मियों के मौसम में बनाकर कई दिनों के लिए स्टोर करके रोजाना सेवन किया जाता है। आप इस तीखी और खट्टी अमिया, पुदीने की चटनी को खाने से लेकर किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसे बनाने की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको आपने यदि अबतक नहीं खाया है तो आप इस गर्मी इसको जरूर ट्राई करके देखें।

आम-पुदीना चटनी की रेसिपी

raw mango pudina chutney

  • कच्चे आम- 2
  • पुदीना- 250 ग्राम
  • हरा धनिया- 100 ग्राम
  • लहसुन- 3-4 कलियां '
  • हरी मिर्च- 3-4
  • जीरा- 1 टेबलस्पून
  • अदरक- 1 टुकड़ा
  • हींग- एक चुटकी  
  • नमक- स्वादानुसार
  • मूंगफली- आधा कटोरी (भुनी हुई)

ये भी पढ़ें: इन 3 तरीकों से बनाएं हरे धनिए की चटनी, हर कोई चटकारे लेकर खाता रह जाएगा

आम-पुदीना चटनी बनाने की विधि

green chutney

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको पुदीना और हरा धनिया अच्छी तरह साफ कर लेना है। ध्यान रहे आपको पुदीने की डंडी ज्यादा नहीं तोड़नी है।
  • इसके बाद पुदीना और हरी मिर्च और धनिया पानी में डालकर अच्छी तरह दो-तीन बार पानी से धो लें।
  • फिर आपको कच्चे आम लेकर उन्हें छील लेना है। अब इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।

kaccha aam

  • एक प्लेट में लहसुन का छिलका उतार कर रख लें।
  • अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें मूंगफली भून लें। फिर इसके बाद उनका मसल कर छिलका हटा दें।
  • इसके बाद आपको एक मिक्सर जार लेना है।
  • उसमें आपको हरा धनिया हरी मिर्च, पुदीना, कच्चे आम के टुकड़े, लहसुन, मूंगफली, जीरा, हींग, अदरक और नमक डालकर थोड़ा पानी डालना है।

mint leaves

  • अब इन सभी चीजों को मिक्सर जार बंद करके चटनी पीस लें।
  • आपकी आम और पुदीना चटनी झटपट बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें: Kairi Chutney Recipe: कैरी और टमाटर से बनाएं खट्टी-मीठी चटनी, रोटी से लेकर चावल के साथ भी ले सकेंगे मजा

इस चटनी का सेवन आप पूरी गर्मी कर सकती हैं। आप इसको स्नैक्स और खाने के साथ सेवन करने के साथ इससे गोलगप्पे का पानी और ड्रिंक भी बना सकती हैं। आप चाहे तो लहसुन स्किप भी कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।