बाजार से क्यों खरीदना जब घर पर ही बन सकता है चटपटा मैगी मसाला

मैगी मसाला ना केवल मैगी का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह खाने का भी स्वाद बढ़ा देता है। इसलिए तो अलग से मैगी मसाला बाजार में खूब बिकते हैं। लेकिन कई बार ये सामने की या नीचे की दुकान में नहीं होते हैं। वैसे भी बाजार से खरीदने पर ये काफी महंगा पड़ता है। अगर आप भी बाजार से हमेशा मैगी मसाला खरीदती हैं तो घर पर बनाना सीखेँ। क्योंकि घर पर बना हुआ मसाला हेल्दी होती है।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : वेज
मैगी मसाला बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1.5 छोटा चम्मच प्याज पाउडर
- 1.5 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
- 1.5 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 एक चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच मेथी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 4 छोटा चम्मच चीनी
- 2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1.5 छोटा चम्मच नमक
मैगी मसाला बनाने की विधि
- ऊपर दी गई सारी चीजों को एक साथ मिक्सी में डालकर अच्छी से पीस लें।
- मैगी मसाला तैयार हो जाएगा। अब जब भी नूडल्स या सब्जी बनाएं तो इस मसाले को डाल दें।
अगर आपको ज्यादा स्पाइसी खाना पसंद हो तो मसाले की मात्रा बढ़ा लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।