Dil Se Indian: घर वाला मैंगो फालूदा आ रहा है याद? अपने विदेशी दोस्तों के साथ ऐसे बनाएं

अगर आपको लगता है कि मैंगो फालूदा बस एक मिठाई है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह अपने रंग, अपने अनूठे स्वाद और बनावट के कारण किसी की भी इंद्रियों को जगा सकता है। गर्मी में वैसे तो कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें खाकर आप ठंडक का एहसास पा सकते हैं, लेकिन मैंगो फालूदा स्वाद के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी में आपको राहत दिला सकता है। यह ऐसा डेजर्ट है जो आपको ताजगी प्रदान करता है। जब रात को खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करे, तो फालूदा आपके से बढ़कर क्या हो सकता है।
मगर आम का फालूदा भी वही पसंद आता है, जो घर पर ऑथेंटिक तरह से बना हो। जिसमें फ्रेश इंग्रीडिएंट्स हों। इन दिनों ज्यादातर घरों में इस रेसिपी को बनाया जाता है। बाहर रहने वाले लोगों को जरूर घर के बने फालूदा की याद सताती होगी।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम घर से बाहर रहने वाले अपने भाइयों के लिए इसकी रेसिपी और इसे बनाने के टिप्स बताने जा रहे हैं।
आम फालूदा की मुख्य सामग्री-
- आम का फालूदा एक परतदार मिठाई है, जिसका हर इंग्रीडिएंट खास फ्लेवर देता है। इसमें मेन इंग्रीडिएंट आम होता है। आप अपनी पसंद का कोई भी आम इसके लिए चुन सकते हैं।
- पतले और कॉर्नस्टार्च से बनाए फालूदा सेव को नरम होने तक उबाला जाता है, जिससे यह चबाने योग्य बनता है।
- इसमें सब्जा के बीज भी डाले जाते हैं। सब्जा के बीजों को पहले पानी में भिगोया जाता है, इसके बाद इसे फालूदा में मिलाया जाता है।
- ठंडा, मीठा दूध डेजर्ट का आधार होता है, जिसे अक्सर इलायची या गुलाब का सिरप के साथ मिलाकर इसमें डाला जाता है।
- कुछ लोग इसमें आइसक्रीम भी डालते हैं। साथ ही कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और रोज का सिरप भी डाला जाता है।
इसे भी पढ़ें: घर की बनी आम माहणी की आ रही है याद? इन टिप्स की मदद से आप भी बनाएं ये चटपटी रेसिपी
आम फालूदा के इंग्रीडिएंट्स-
- 2 पके आम
- 1/4 कपफालूदा सेव
- 1 बड़ा चम्मच सब्जा बीज
- 2 कप दूध (ठंडा)
- 2 बड़े चम्मच चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 स्कूप वनिला आइसक्रीम
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
- 2 बड़े चम्मच गुलाब का सिरप
आम का फालूदा बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक तरफ फालूदा सेव को उबाल लें। पकने के बाद, पानी निकाल दें और ठंडे पानी से धोकर उसे अलग रख लीजिए।
- सब्जा के बीजों को लगभग 15-20 मिनट तक पानी में भिगोएं।
- एक सॉस पैन में दूध को हल्का गर्म करें और उसमें चीनी डालें। चीनी घुलने तक दूध को हिलाएं। इसमें इलायची पाउडर डालें और मिक्स करें। आंच बंद करके इसे ठंडा करने के लिए फ्रीज करें।
- अगर ताजे आम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें छीलकर काट लें, फिर प्यूरी में बना लें। एक आम के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- एक बड़ा और लंबा गिलास लें और उसमें पहली परत में एक छोटा चम्मच सब्जा के बीज डालें।
- दूसरी परत में फालूदा सेव की एक परत डालें। तीसरी परत में ठंडा दूध डालें। इसके बाद आम के गूदे के टुकड़े डालें।
- इसके ऊपर आइसक्रीम का एक स्कूप रखें। फिर आम की प्यूरी और ऊपर से कटे हुए मेवे से सजाएं।
- आखिर में इसमें गुलाब का सिरप डालें और इसे चिल्ड सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: Easy Recipe: केरला मैंगो करी बनाने की आसान विधि
फालूदा बनाने के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान-
- बेहतरीन स्वाद के लिए हमेशा पके हुए फर्म आम ही चुनें। बहुत ज्यादा पिलपिले या कच्चे आम स्वाद को खराब कर सकते हैं।
- सेव को बहुत ज्यादा नहीं उबालना चाहिए वरना वो चिपचिपी हो सकती है। उसे एक बार बनाकर ठंडे पानी से धो लें।
- सब्जा के बीजों को अच्छी तरह से भिगाना जरूरी है। उन्हें पानी में या दूध में डालकर कम से कम 20 मिनट तक जरूर भिगोएं।
- दूध को चिल्ड करें तभी अच्छा स्वाद मिलेगा। इसके अलावा, सारी सामग्री को परत-दर-परत करके फैलाएं। एक साथ सारी चीजें डालने से स्वाद खिचड़ी जैसा लगेगा।
- हमेशा ताजा इंग्रीडिएंट्स का ही इस्तेमाल करें। वहीं, सिरप डालते हुए मिठास का ध्यान रखें। यदि आप सिरप ज्यादा डाल देंगे, तो फालूदा बहुत मीठा हो जाएगा।
- फालूदा को खूब अच्छी तरह गार्निश करें। आपको जो भी ड्राई फ्रूट्स पसंद हैं, उन्हें काटकर इसमें डाला जा सकता है।
हमें उम्मीद है कि आम का फालूदा बनाने की ये टिप्स आपको भी पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।