Sun Sep 13, 2026 | Updated 08:58 PM IST

Storing Tips: स्प्राउट्स को लंबे समय तक ऐसे रखें फ्रेश, नहीं आएगी बदबू

स्प्राउट्स हेल्थ के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। इसलिए हम स्प्राउट्स का रोजाना सेवन करना पसंद करते हैं। हम कुछ ऐसे टिप्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप हफ्ते भर स्प्राउट्स को फ्रेश रख सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-10, 13:47 IST
sprouts fresh for long time

जब भी हेल्दी फूड खाने की बात होती है, तो इसमें स्प्राउट्स का नाम जरूर शामिल किया जाता है क्योंकि यह ऐसा व्यंजन है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासतौर से, स्प्राउट्स उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

बता दें कि स्प्राउट्स को विभिन्न दालों, नट्स, बीज व अनाज आदि को अंकुरित किया जाता है। इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलते हैं। साथ ही साथ स्प्राउट्स आपके पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छे माने गए हैं। इसलिए हमें स्प्राउट्स का रोजाना सेवन करना चाहिए।

मगर एक दिन रखने के बाद यह जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में स्प्राउट्स को लंबे समय तक फ्रेश रखना बहुत जरूरी है। हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से स्प्राउट्स को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

पहले करें यह काम

sprouts making tips

कई बार ऐसा होता है स्प्राउट्स खाने से पहले ही खराब हो जाते हैं। इसलिए खाने से पहले अच्छी तरह से चेक करें कि स्प्राउट्स बदबू को नहीं आ रही है या जो स्प्राउट्स खराब हो चुके हैं उन्हें हटा दें। खराब स्प्राउट्स पूरे स्प्राउट्स को चिपचिपा और बदबूदार बना सकते हैं। एक बार हो जाने के बाद, जो स्प्राउट्स अच्छी स्थिति में हैं उन्हें अलग से रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें-मेयोनीज नहीं होगी खराब अगर स्टोर करने के लिए अपनाएंगी ये हैक्स

छिलके उतार लें

यह बहुत कम लोग जानते हैं कि स्प्राउट्स को जल्दी खराब छिलके करते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप स्प्राउट्स के छिलके साफ कर लें। हालांकि, छिलके में फाइबर पाया जाता है जो हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। (स्प्राउट्स से बनी ये डिशेज जरूर खाएं)

मगर छिलके स्प्राउट्स की शेल्फ लाइफ को कम करने का काम करते हैं। स्प्राउट्स का छिलका निकालने के लिए एक बाउल में पानी डालें और उसमें स्प्राउट्स डाल दें। अब स्प्राउट्स को हाथ से हिलाएं और छलनी में डालकर छिलके साफ कर लें।

स्टोर करने का देसी नुस्खा

sprouts making tips in hindi

स्प्राउट्स को स्टोर करने का लिए हमें सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। पहला टिश्यू पेपर और दूसरा प्लास्टिक कंटेनर। इसके बाद बस आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

क्या करें?

  • सबसे पहले स्प्राउट्स को चॉपिंग बोर्ड रखें।
  • अब प्लास्टिक के कंटेनर को साफ कर लें।
  • ध्यान रहे कि कंटेनर बिल्कुल भी गीला ना हो।
  • अब इसके ऊपर टिश्यू पेपर रखें और पूरा कवर कर लें।
  • स्प्राउट्स को एक-एक करके रखती जाएं।
  • बता दें कि टिश्यू पेपर स्प्राउट्स का मॉइश्चराइजर सोख लेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-स्प्राउट्स भेलपूरी से लेकर स्प्राउट्स ढोकला की यह रेसिपी हर किसी के मुंह में ले आएगी पानी

शीशे के जार का करें इस्तेमाल

sprouts making tips ()

अगर आप स्प्राउट्स को महीने भर के लिए स्टोर करना चाहती हैं, तो उसे एक शीशे के जार में डालें और किसी ठंडी जगह पर रख दें। जब आपको स्प्राउट्स का सेवन करना हो, तो आप इसे जार से निकलें और फिर ध्यान से जार को बंद करके रख दें। इस तरह आप महीने भर तक स्प्राउट्स का सेवन कर सकती हैं।

इन टिप्स की मदद से आप स्प्राउट्स को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।