Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

जले हुए चावल को फेंकने के बजाए ऐसे करें ठीक

कई बार ऐसा होता है कि चावल में पानी कम या गैस के आंच ज्यादा होने के कारण चावल जल जाते हैं, जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। ऐसे में उन्हें बेकार समझकर फेंकने के बजाए इन टिप्स से करें ठीक।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-21, 11:51 IST
how to remove burnt smell from cooked rice

खाना का बचना, जलना, खराब होना बहुत आम बात है। इन सब में अलग ये है कि हम इसे फेंकने के बजाए यूज कैसे करते हैं? कई बार ऐसा होता है कि लोगों को कुकर में चावल बनाने नहीं आता है और पानी के माप कम होने के कारण अक्सर चावल जल जाते हैं। जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, बिना ये जाने कि चावल ठीक भी हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिससे कि आप चावल से आ रही जलने की बदबू को ठीक कर सकते हैं।

जले हुए चावल की बदबू को ठीक करने के उपाय

how to remove burnt smell from rice

चावल के जले हुए बदबू को ठीक करने के लिए ठंडा पानी डालें

यदि आपको लग रहा है कि चावल जल गए हैं तो कुकर के ढक्कन को बंद रहने दें और कुकर के निचले हिस्से में कुछ देर ठंडे पानी डालें, आप चाहें तो नल चालू करके भी कुकर को तिरछा करके रख दें। इससे कुकर का निचले हिस्सा ठंडा हो जाएगा और ताप न होने के कारण चावल में गंध नहीं फैलेगी।

जले हुए चावल को दूसरे बर्तन में रखें

tips how to remove burnt smell from rice

चावल से जली हुई गंध को ठीक करने के लिए पहले ऊपर के ठीक चावल को निकालकर दूसरे बर्तन में निकालकर रखें। ठीक चावल को जल्दी से दूसरे बर्तन (कांसे के बर्तनों की सफाई) में निकलने से जली हुई चावल की परत की गंध सही चावल तक नहीं पहुंच पाती है। अब जब चावल जल जाए तो फटाफट चावल को दूसरे बर्तन में पहले शिफ्ट करें।

इसे भी पढ़ें: मशहूर इंदौरी पोहा में मिलाए जाने वाले इस खास मसाले के बारे में आप भी जानें

नींबू की मदद से करें जले हुए चावल की गंध को करें दूर

tips to remove burnt smell from rice

चावल जल गया है और जलने की महक भी आ रही है तो उसे खाने लायक बनाने के लिए चावल में फ्रेश नींबू (फ्रेश नींबू स्टोर करने का तरीका) का रस डालकर चावल को अच्छे से मिक्स करें। चावल में नींबू के रस मिलाने से नींबू का खट्टापन जले हुए गंध को ठीक करती है और चावल को बेकार होने से बचाती है।

ब्रेड के स्लाइस से करें जले हुए चावल के महक को ठीक

tips and tricks to remove burnt smell from rice

ब्रेड स्लाइस से आप चावल से आ रही महक को दूर कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी ब्रेड लें और उसे चार टुकड़ों में काटकर चावल के ऊपर रखें। अब चावल को किसी बर्तन से ढक दें। ब्रेड स्लाइसतेजी से जले हुए महक को एब्जॉर्ब कर लेती है और चावल को खाने लायक बनाती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में भुट्टे से बनाएं ये लाजवाब डिश, बारिश में चाय के साथ आ जाएगा मजा

 

इन तरीकों से आप जले हुए चावल से आ रही बदबू को दूर कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: shutterstocks, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।