ना कुकर, ना कढ़ाई में, अब पुलाव बनाएं तवे पर

एक ऐसा पुलाव जिसे बनाने के लिए ना कुकर की जरूरत होती है और ना कढ़ाई की। लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा टेस्टी बनता है। हम बात कर रहे हैं तवा पुलाव की जिसे बनाने के लिए तवे का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे भी अगर आपको शेज़वान चावल खाना पसंद है तो आपको तवा पुलाव भी पसंद आएगा।
अब तो इसके बारे में इतनी सारी चीजें बता दी हैं। इसलिए अब तो मत चौंकिए और खुद से यह सवाल पूछिए कि इसे बनाया कैसे जाता है?
इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है। ये रही तवा पुलाव की रेसिपी-
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए : 3-4
- बनाने में लगने वाला समय : 35 मिनट
- डिश : इंडियन
तवा पुलाव बनाने के लिए जरूरी चीजें

- 1 कप पके हुए चावल
- 400 ग्राम बारीक कटे हुए टमाटर
- 2 उबले आलू
- 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 कप हरी मटर
- 2-3 टेबल स्पून मक्खन
- 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
- स्वादानुसार नमक
तवा पुलाव बनाने की विधि

- सबसे पहले एक पैन या तवा गरम करने के लिए गैस पर रखें। फिर उसमें मक्खन डालकर गरम करें। मक्खन जब पिघल जाए तो उसमें अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और हल्दी पाउडर मसाला डालें और फिर भून लें।
- मसाला जब भून जाए तो उसमें टमाटर डाल कर भूनें और फिर उसे ढककर 2-3 मिनट के लिए पकाएं। तबतक उबले आलू को टुकड़ों में काट लें।
- टमाटरों को चैक कीजिए, टमाटर पक चुके हैं, टमाटरों को थोडा़ सा मैश कर लीजिए। अब शिमला मिर्च और मटर के दाने डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। सब्जी को ढककर 2 मिनिट पका लीजिए ताकि शिमला मिर्च और मटर नरम होकर तैयार हो जाएं।
- दस मिनट बाद सब्जी को चेक कीजिए। अगर मटर नरम हो जाए तो समझ लें कि सब्जी पक चुकी है। अब सब्जी को हल्का सा मैश कर लीजिए। सब्जी में लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को मैश करते हुए मिला लीजिए।
- सब्जी में ½ कप पानी डालकर मिला दीजिए। सब्जी को थोड़ा सा और मैश कर लीजिए। अब आलू डालकर मिलाते हुए मैश कीजिए। सब्जी तैयार है इसमें चावल डालकर अच्छे से मिला दीजिए। दो मिनट तक पकाइए।
तवा पुलाव बनकर तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।