स्नैक में कुछ अच्छा खाने का मन है तो बनाएं तंदूरी एग, जानें रेसिपी

इससे पहले आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार तंदूरी चिकन ज़रूर ट्राई किया होगा लेकिन, क्या आपको कभी तंदूरी एक ट्राई किया है? जी हां, आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको तंदूरी एग की रेसिपी बताने जा रहे हैं। वैसे अंडे सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक माने जाते हैं और लोग इसे अलग-अलग समय पर कुछ डिफरेंट अंदाज में रेसिपी बनाकर ट्राई करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक बनान चाहती हैं, तो आपको भी तंदूरी एग ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है, तो आइए जानते हैं।
तंदूरी एग Recipe Card
इस आसान विधि से आप भी बनाएं तंदूरी एग।
Ingredients
- सामग्री अंडे-5 उबले हुए
- तंदूरी मसाला-1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- दही-1/2 कप
- बेसन-1/2 कप
- नींबू रस-1 चम्मच
- तेल-2 चम्मच
- चाट मसाला-1 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- शिमला मिर्च-1/2
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप अंडे, धनिया पत्ता, चाट मसल और तेल को छोड़कर अन्य सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 2:
अब इस मिश्रण को सभी अंडों पर अच्छी तरह से लगाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 3:
आप चाहें तो सभी अंडे में जगह-जगह हल्का कट लगा सकती हैं ताकि मिश्रण अच्छे से सेट हो सके।
- Step 4:
10 मिनट बाद अंडे के ऊपर से चाट मलसा डालें और शिमला मिर्च के साथ अंडे को 10 मिनट के लिए अच्छे से ग्रिल कर लें।
- Step 5:
ग्रिल करने के बाद किसी प्लेट में निकाल लें और ऊपर से नींबू रस डालकर सर्व करें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तारिक
- तंदूरी एग बनाना बहुत आसन है। इसके लिए सबसे पहले अंडे, धनिया पत्ता और चाट मसाला को छोड़कर दही, बेसन, लाल मिर्च आदि को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स करके कुछ देर के लिए अलग रख दें।(बनाएं मसाला अंडा फ्राई)
- इसके बाद इस मिश्रण को सभी अंडे पर अच्छे से लगा लें और लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें। आप चाहें तो सभी अंडों के बीच में हल्का छेद या कट लगा सकती हैं ताकि मिश्रण अच्छे से लग सके।
- दही और अन्य सामग्री का मिश्रण अंडे पर लगाने के बाद अंडे को लगभग 10 मिनट के लिए चारों तरह से अच्छे से ग्रिल करना होगा, साथ में शिमला मिर्च को भी ग्रिल ज़रूर करें। (एग बोंडा रेसिपी) जब अंडे अच्छे से ग्रिल हो जाए तो आपको किसी प्लेट में निकालना होगा और ऊपर में चाट मसाला और धनिया पत्ता डालना होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।