Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

गर्मी में मेहमानों को परोसें कुछ नया, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं तरबूज की बर्फी

Easy Summer Dessert Recipes: गर्मी का मौसम हो और घर में तरबूज न आए ऐसा कैसे हो सकता है। बाजार में इस फल की भरमार देखने को मिलती है। यह न केवल स्वाद में मीठा होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे लोग काटकर काला नमक लगाकर खाते हैं या फिर जूस बनाकर पीते हैं। क्या आपको पता है कि आप इसकी मिठाई भी बना सकती हैं? नीचे पढ़ें रेसिपी-
Updated:- 2026-05-22, 17:19 IST
Watermelon burfi recipe

How To Make Watermelon Burfi: मई-जून के महीने में चिलचिलाती धूप और गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है, लेकिन इसी बीच अगर कुछ ठंडा खाने या पीने को मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है। अक्सर लोग गर्मी के मौसम में घर पर फ्रिज में शरबत, जूस या फिर ठंडक देने वाले फल रखते हैं। गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूज की भरमार देखने को मिलती है। अपनी मिठास और पानी की भरपूर मात्रा के लिए यह फल सबका पंसदीदा होता है। तरबूज को आमतौर पर लोग काटकर काला नमक लगाकर खाते हैं या जूस बनाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आप मिठाई भी बनाई जा सकती है? जी हां, मिठाई। तरबूज की बर्फी एक ऐसी रेसिपी है, जो स्वाद में लाजवाब में होती है। इस गर्मी अगर आप अपने मेहमानों को कुछ अलग और सरप्राइजिंग खिलाना चाहती हैं, तो एक बार तरबूज की बर्फी जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें रेसिपी-

तरबूज की बर्फी बनाने की रेसिपी Recipe Card

तरबूज की बर्फी बनाने की विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • तरबूज का गूदा
  • 3 कप- मिल्क पाउडर
  • 1 कप- चीनी
  • ½ कप- देसी घी
  • कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच 2 बड़े चम्मच- सूखा नारियल
  • ½ कप- इलायची पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच-बारीक कटे हुए मेवे
  • 2 बड़े चम्मच- लाल या गुलाबी खाने वाला रंग

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले तरबूज का गुदा निकालें।

  2. Step 2:

    अब इसे मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।

  3. Step 3:

    फिर गैस ऑन कर कड़ाही रखें और घी डालें।

  4. Step 4:

    इसके बाद तैयार किया गया पेस्ट डालकर भूनें।

  5. Step 5:

    अगर पेस्ट ज्यादा पतला है, तो इसमें कॉर्नफ्लोर मिलाएं।

  6. Step 6:

    इसके बाद गूदा को सूखने तक अच्छे से भूनें जब तक वह कड़ाही के किनारे में छूटने न लगे।

  7. Step 7:

    इसके बाद खोवा या फिर मिल्क पाउडर डालकर 10 मिनट तक और भूनें।

  8. Step 8:

    अब इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा घी डालें।

  9. Step 9:

    ट्रे मे घी लगाकर चिकना कर मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम छिड़कें।

  10. Step 10:

    सेट होने के बाद इसे धारदार चाकू से काटकर बर्फी का शेप दें।

तरबूज से बर्फी बनाने की रेसिपी (How to make burfi with watermelon)

tarbooj ki burfi

  • सबसे पहले तरबूज को धोकर उसे छील लें।
  • फिर उसे काटकर उसका गूदा निकाल लें।
  • फिर तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में पीसकर महीन पेस्ट बना लें।
  • अब इसे छान लें, जिससे रेशे अलग हो जाएं।
  • अब जूस में कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
  • इसके बाद गैस ऑन कर कड़ाही में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें।
  • इसके बाद तरबूज के पल्प को डालकर सूखने तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं।
  • इसके बाद जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें मिल्क पाउडर या मावा डालकर मिलाएं।
  • अगर जरूरत लगे, तो आप इसमें फूड कलर भी मिला सकती हैं।
  • मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक कड़ाही के किनारों को छोड़ना न शुरू कर दे।
  • लास्ट में इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा घी डालें।
  • एक थाली या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को ट्रे में फैलाएं और ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम छिड़कें।
  • फिर इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
  • फ्रिज से निकालने के बाद इसे चाकू से बर्फी के शेप में कट कर लें।

इसे भी पढ़ें- Rajasthani Food: ब‍िना चूल्‍हे के कैसे बनाएं राजस्थान की फेमस दाल बाटी चूरमा? ये 2 तरीके आएंगे काम

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।