Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

गर्मी में गन्ने के जूस से घर पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपी, सभी करेंगे तारीफ

अगर आप भी गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जूस की एक बेहतरीन रेसिपी बनाकर ट्राई कर सकते हैं।
Updated:- 2024-03-31, 09:00 IST
sugarcane juice ice cream easy recipe at home

Easy recipe of sugarcane juice ice cream- चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई लोग गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। गन्ने का जूस शरीर को सिर्फ ठंडा ही नहीं रखता है, बल्कि इससे सेहत भी सही रहता है। इसलिए कई लोग गर्मी के दिनों में लोग सबसे अधिक गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं।

वैसे तो अभी तक आपने गन्ने का जूस ही पिया होगा, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आप गन्ने से बनी आइसक्रीम ट्राई करना पसंद करेंगे? जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको गन्ने से आइस क्रीम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाएं Recipe Card

इस असं विधि से गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • गन्ने का रस-4 कप
  • काला नमक-1 चुटकी
  • बादाम का पाउडर-1 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच
  • दूध/1/4 कप
  • आइसक्रीम के सांचे

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले गन्ने के रस को अच्छे से छानकर किसी बर्तन में रख लें।

  2. Step 2:

    इधर एक पैन में दूध को डालकर अच्छे से उबाल लीजिए।

  3. Step 3:

    जब दूध अच्छे से उबल जाए तो पैन में गन्ने के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और कुछ देर पका लीजिए।

  4. Step 4:

    अब इसमें बादाम का पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस को बंद कर दें।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसमें एक चुटकी काला नमक को डालकर अच्छे से मिक्स करें और मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे डालकर बराबर कर लें।

  6. Step 6:

    अब आइसक्रीम के सांचे को फ्रिज में डालकर करीब 3-4 घंटे रखने के बाद आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं।

गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाने का तरीका

sugarcane juice ice cream

  • गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत ही करने की जरूरत नहीं है। गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जूस, दूध, बादाम का पाउडर और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों की जरूरत पड़ेगी। (फिरनी बनाते न करें ये गलतियां)
  • सबसे पहले गन्ने के रस को अच्छे से छानकर किसी बर्तन में रख लीजिए। इधर एक पैन में दूध को डालकर अच्छे से उबाल लीजिए। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

इसे भी पढ़ें:  बिना बेले और उबाले 15 मिनट में झटपट बनाएं साबूदाना के पापड़, जानें यूनिक हैक

  • गन्ने के रस दूध में डालकर कुछ देर उबले दें। अब इसमें बादाम का पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस को बंद कर दीजिए।
  • कुछ देर मिश्रण ठंडा होने के बाद मिश्रण में काले नमक को डालकर अच्छे से मिक्स करें और मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे डालकर बराबर कर लीजिए। 
  • अब आइसक्रीम के सांचे को डीप फ्रिज में डालकर करीब 3-4 घंटे रखने के बाद आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीनन आइसक्रीम को ट्राई करने के बाद घरवाले तारीफ ही करेंगे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।