सोयाबीन से बनाएं ये 3 लजीज स्नैक्स, सभी करेंगे पसंद

जब भी चाय के साथ कुछ खाने का मन करता है तो हमारे दिमाग से सबसे पहले कुछ टेस्टी स्नैक्स का ही नाम आता है। लेकिन हर दिन चाय के साथ प्याज या आलू के पकौड़े खाने का मन नहीं करता है। इसलिए कई लोग कुछ अलग स्नैक्स की रेसिपी ट्राई करते रहते हैं।
अगर आप भी कुछ टेस्टी स्नैक्स की रेसिपीज तलाश कर रहे हैं तो फिर आपको सोयाबीन से तैयार इन लजीज रेसिपीज को ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इन रेसिपीज को बनाने में आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है और न ही अधिक समय लगने वाला है। आइए जानते हैं।
सोयाबीन कटलेट

सामग्री
सोयाबीन-2 कप (भिगोया हुआ), आलू-1 उबला हुआ, ब्रेड चूरा-1 कप, प्याज-1/2 बारीक़ कटा हुआ, अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई, तेल- 1 कप, बेसन- 3 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आलू को अच्छे से मैश करके एक बाउल में रख लें।
- इधर सोयाबीन को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें और आलू में डालकर अच्छे से मैश कर लें।
- अब इसमें लहसुन-अदरक पेस्ट, नमक, हल्दी, मिर्च और प्याज को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें बेसन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और मिश्रण में से लेकर कटलेट के आकार में बना लें।
- अब एक पैन में तेल को डालकर अच्छे से गर्म करें। इसके बाद कटलेट को ब्रेड चूरा में लपेटकर डीप फ्राई कर लें।
इसे भी पढ़ें:पटना में लजीज चंपारण हांडी मटन का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
सोयाबीन के क्रिस्पी पकौड़े

सामग्री
सोयाबीन-3 कप, नमक-स्वादानुसार, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चावल का आटा-2 चम्मच, बेसन-1 चम्मच, गरम मसाला-1 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, तेज 1/2 कप, चाट मसाला-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सोयाबीन को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें।(टेस्टी मीठी नारियल की रोटी)
- अब एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, नमक, मसाला और पानी आदि चीजों को डालकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें। दूसरी तरफ सोयाबीन को मिश्रण में डुबोकर गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें।
- जब सोयाबीन के पकौड़े अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं तो उसे एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला को डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:मार्केट से ताजे और मीठे अनानास खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स
सोयाबीन सैंडविच की रेसिपी

सामग्री
ब्रेड-4, सोयाबीन -1 कप, टमाटर-1/2 बारीक़ कटा हुआ, प्याज-1/2 बारीक़ कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, गाजर-1/2 कप बारीक़ कटी हुई, सॉस-1 चम्मच, तेल-2 चम्मच, बटर-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सोयाबीन को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें।
- लगभग 10 मिनट बाद मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, मिर्च, गाजर, टमाटर और नमक आदि मसाला को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
- इधर एक अन्य पैन को गर्म करके ब्रेड को अच्छे से टोस्ट करके निकाल लें।(छत्तीसगढ़ के 9 लाजवाब व्यंजन)
- अब ब्रेड के एक साइड बटर को लगा दें और तैयार बैटर को ब्रेड के ऊपर रखकर एक अन्य ब्रेड को रख दें।
- अब सैंडविच कोसॉस के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।