पटना में लजीज चंपारण हांडी मटन का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

बिहार राज्य का लिट्टी चोखा सिर्फ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर राज्य में फेमस है। लिट्टी चोखा की तरह भी चंपारण का हांडी मटन सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी फेमस है।
जो लोग नॉनवेज खाने का शौक करते हैं वो हांडी मटन खाने के लिए कई लोग कई किलोमीटर दूर भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी काम से पटना जा रहे हैं या पटना के आसपास शहरों में रहते हैं तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योंकि, इस लेख में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप लजीज हांडी मटन का स्वाद चख सकते हैं। आइए जानते हैं।
चंपारण मीट हाउस
वैसे तो पटना में आपको एक नहीं बल्कि कई सारे चंपारण मीट हाउस की दुकाने मिल जाएंगे जहां हांडी मटन का स्वाद चख सकते हैं। लेकिन, जब असल टेस्ट के बारे में जिक्र किया जाता है तो सबसे पहले डॉक्टर्स कॉलोनी में मौजूद चम्परण मीट हाउस का नाम आता है।
इस होटल में हांडी मटन बनाने के लिए स्पेशल चम्परण में लोग आते हैं। इस होटल में हांडी मटन के अलावा हांडी मटन फ्राई, हांडी मटन मसाला फ्राई और मटन कबाब का भी स्वाद चख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मार्केट से ताजे और मीठे अनानास खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स
दादन हांडी मटन (Dadan Handi Mutton)
पटना के दानापुर में मौजूद दादन हांडी मटन एक ऐसा होटल है जहां खाने वालों की हर दिन भीड़ लगी रहती है। यहां सिर्फ पटना के लोग ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से भी लोग मटन खाने के लिए पहुंचते हैं। खासकर वीकेंड में यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। मटन के साथ रोटी, चावल और सलाद सर्व किया जाता है। आप चाहें तो मटन के साथ चिउड़ा भी परोसा जाता है। एक प्लेट में लगभग 5-6 पीस होते हैं।
ओल्ड चंपारण मीट हाउस
पटना के fraser रोड में स्थित ओल्ड चंपारण मीट हाउस भी नॉनवेज शौक़ीन के लिए एक बेस्ट जगह है। लगभग 200 रुपये का एक प्लेट हांडी मटन मिलता है जिसमें 5-6 पीस रहता है। आप मटन के साथ रोटी, चावल या चिउड़ा ले सकते हैं। हांडी मटन के अलावा यहां आप मटन कबाब, मटन सीख कबाब और मटन मलाई का स्वाद लेना न भूलें।
इसे भी पढ़ें:बेकिंग करते वक्त अंडे की जगह डालें ये चीजें
इन जगहों पर भी हांडी मटन खाने पहुंचें
चंपारण मीट हाउस, दादन हांडी मटन और ओल्ड चंपारण मीट हाउस के अलावा पटना में ऐसी कई जगहें है जहां आप हांडी मटन खाने के लिए जा सकते हैं। गांधी मैदान, हथवा मार्केट और खेतान मार्केट जैसी जगहों पर हांडी मटन का स्वाद चखने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा दीघा हांडी मटन हाउस भी जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@tripadvisor, i.ytimg)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।