
हर किसी को यह तो मालूम है कि हलवा सूजी से बनता है। लेकिन क्या किसी को यह मालूम है कि सूजी किससे बनती है और हलवा को हेल्दी किस सूजी से बनाया जा सकता है? अगर इस सवाल का जवाब आप जानती हैं तो आप सही मायनों में शेफ हैं। इसलिए अपनी नॉलेज के अनुसार खुद को नम्बर दे दीजिए और आगे पढ़िए हलवा व सूजी के कॉम्बीनेशन से जुड़े रोचक तथ्य।
सूजी को गेहूं से बनाया जाता है। मिल में सूजी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को अच्छी तरह साफ किया जाता है। इसके बाद इनके ऊपरी छिलके निकाले जाते हैं। ऊपरी छिलका निकालने के बाद गेहूं का जो भाग बच जाता है उसे मिल में दरदरे होने तक पीसा जाता है, जिससे यह महीन टुकड़ों में टूट जाता है। इन महीने कणों को सूजी कहते हैं।
गेहूं की तुलना में सूजी में पौष्टिक तत्व कम होते हैं। क्योंकि अधिकतर पौष्टिक-तत्व छिलकों में होते हैं जो छिलकों के निकालने के साथ निकल जाते हैं। (Read More: सूजी शकरपारे एक बार बनाएं बार-बार खाएं)

वैसे तो सूजी हर तरह के गेहूं से बनती है। लेकिन हेल्दी सूजी दुरुम गेहूं से बनती है जो एक तरह का सुपरफूड है और यह बहुत ही हेल्दी होता है। इस गेहूं से बनी सूजी का रंग पीला होता है। यह आम तौर पर सूखे उत्पादों का बेस बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कूसकूस, जिसे मोटे तौर पर सूजी के दो भाग को दुरुम के आटे के एक भाग के साथ मिला कर बनाया जाता है। (Read More: सूजी से बना ढोकला होली के दिन खाना है तो उसे बनाने की ये रेसिपी जानिए)
सफेद सूजी नरम प्रकार के गेहूं से बनाया जाता है जो ज्यादा हेल्दी नहीं होता है।
सूजी को अलग-अलग देशों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में सूजी को फारिना या क्रीम ऑफ वीट के नाम से भी जाना जाता है। क्रीम ऑफ वीट सूजी का अमेरिका में व्यापारिक नाम है।

जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी, बुल्गारिया, सर्बिया और रोमानिया, में इसे ग्रीज़ कहा जाता है। यहां इसे बीजों के साथ मिश्रित किया जाता है जिससे ग्रिज़नोडेल बनता है। फिर इसका सूप बनाया जाता है।
हलवा को ग्रीस में हलवास, साइप्रस में हालोऊवास या हेल्वा, तुर्की में हेल्वा, ईरान में हलवा, पाकिस्तान में हलवा और अरब देशों में भी हलवा कहा जाता है। उत्तरी अफ्रीकी में बॉसबौसा बनाया जाता है जो हलवा से बनता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।