शाही हरी मटर की सब्जी बनाएं और जीत लें सभी का दिल

मटर का सीजन आ गया है। आप घर में मटर के पराठे, आलू मटर की सब्जी के साथ-साथ शाही मटर की सब्जी भी बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके घर में पार्टी है, तो मेहमानों को रोटी के साथ शाही मटर की सब्जी परोसें। इसे बनाना भी आसान होता है। चलिए हम आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में बनाएं हरे मटर की शम्मी, जानें रेसिपी
विधि
- सबसे पहले हरी मटर छील कर उन्हें धो लें और नमक के पानी में 5 मिनट उबाल लें। ऐसा करने से मटर मुलायम हो जाती है।
- इसके बाद आपको एक कढ़ाई में तेल गर्म करना है और उसमें जीरे और हींग का तड़का लगाना है।
- फिर आप इसमें प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें और उसे अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद आप टमाटर का पेस्ट डालें।
- अब इस मिश्रण में धनिया, हल्दी और गरम मसाला डालें और सभी मसालों को अच्छी तरह से पकाएं।
- मसालों के पकने के बाद उबली हुई मटर डालें और पैन को किसी बर्तन ढक कर पकाएं।
- जब मटर अच्छी तरह से पक जाए तो आप उसमें मलाई डालें और हल्का सा पकाकर गैस को बंद कर दें।
- अब आप गर्म-गर्म शाही मटर की सब्जी के साथ रोटी परोसें और मजा उठाएं।
शाही मटर की सब्जी Recipe Card
शाही अंदाज वाली मटर की सब्जी बनाने की आसान विधि जानें-
Ingredients
- 1 कटोरी मटर
- 3 बड़े चम्मच मलाई
- 3 बड़े चम्मच प्याज का पेस्ट
- 5 बड़े चम्मच टमाटर का रस
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले हरी मटर को नमक के पानी में उबाल लें।
- Step 2:
इसके बाद आप कढ़ाई में जीरा और हींग का तड़का लगवाएं।
- Step 3:
कढ़ाई में प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें और इसे पकाएं।
- Step 4:
अब इसमें सारे मसाले डालें और तेल के अलग होने तक इसे पकाएं।
- Step 5:
मसाला जब अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें मटर डालें और किसी बर्तन से ढक कर पकाएं।
- Step 6:
इसके बाद आप इस मिश्रण में मलाई डालें और 5 मिनट पकाने के बाद गरम-गरम रोटी के साथ परोसें। यह रेसिपी पसंद आई हो तो कमेंट सेक्शन में हमें बताएं। ऐसी और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।